Placeholder canvas

Indian Players Wives and Girlfriends 2023 (India WAGs)

by Manika Paliwal
Indian-Players-Wives-and-Girlfriends-2023

Indian Players Wives and Girlfriends 2023 (India WAGs): क्रिकेट का खेल एक ऐसा खेल है। जिसे भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। फैंस अपने चहेते क्रिकेटर के बारे में ही नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ और उनकी पर्सनल लाइफ दोनों के बारे में जानना चाहते हैं। खिलाड़ियों की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर के अक्सर खबरें सोशल मीडिया पर फैली रहती है। लेकिन पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम ही खिलाड़ी ऐसे हैं। जो अपनी चीजें जग जाहिर करते हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा (India WAGs)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा है। विराट अनुष्का की एक बेटी भी है। अयोध्या में जन्मी और बेंगलुरु में पढ़ी-लिख अभिनेत्री ने साल 2007 में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। इतना ही नहीं अनुष्का एक बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं। जहां उन्होंने कई सारी वेबसीरीज भी बनाई है।

वहीं बात अगर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका की करें तो रितिका बचपन से ही रोहित शर्मा को जानती थी और वह क्रिकेट को बेहद पसंद करती हैं।

अपनी मास्टर की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एक खेल प्रबंधक के रूप में अपना काम करना शुरू किया। जो उनके चचेरे भाई बंटी सचदेवा की एक प्रबंधन कंपनी है, आपको बता दें कि साल 2008 में युवराज सिंह के माध्यम से वह रोहित से मिली। और 6 साल डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 2015 में शादी करने का फैसला किया।

हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल (India WAGs)

डेंटिस्ट से कोरियोग्राफर बनी और यूट्यूब पर बने धनश्री वर्मा यूज़वेंद्र चहल की पत्नी है। धनश्री का जन्म दुबई में हुआ था मुंबई में उनकी परवरिश हुई है। अपनी डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई में प्रेक्टिस करना भी शुरू किया। वह पद्मश्री पाटील डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नवी मुंबई मेंटल डेंटिस्ट के रूप में काम कर रही थी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने डांस करना शुरू किया और डांस की शिक्षा भी ली। जहां उन्होंने यूट्यूब टिक टॉक और अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई।

हार्दिक की पत्नी नताशा का जन्म 1992 को साबिया में हुआ था। उनका एक भाई है इतना ही नहीं साल 2012 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है और यह भारत आ गई उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन ब्रांड के लिए एक मॉडल के रूप में अपना कैरियर भी शुरू किया था।

2013 में उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई सारे हिंदी प्रोजेक्ट पर काम किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान डीजे वाले बाबू गाना चला दो गाने से मिली। बता दे की हार्दिक नताशा की शादी साल 2020 में हुई थी।

सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद शमी (India WAGs)

सूर्यकुमार यादव की पत्नी का नाम देविशां शेट्टी है। जिनका जन्म मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ है। आपको बता दें कि साल 2013 से 2015 तक उन्होंने एक एनजीओ द लाइट हाउस प्रोजेक्ट के साथ में काम किया। वह बेहतरीन डांसर भी हैं। हालांकि सूर्या और उनकी पत्नी की पहली मुलाकात साल 2012 में पहली बार और ए पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में हुई थी।

वहीं बात अगर मोहम्मद शमी की एक्स पत्नी हसीन जहां की करें तो उन्होंने साल 2018 की शुरुआत में तब सुर्खियां बटोरी थी। जब उन्होंने मीडिया के सामने शमी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में हैरतअंगेज कर देने वाले खुलासे किए थे। हसीन जहां मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में काफी सक्रिय हैं।

अक्षर पटेल और ईशान किशन (India WAGs)

अक्षर पटेल ने अभी हाल ही में मेहा पटेल के साथ शादी की है। आपको बता दें कि मेहा पटेल एक न्यूट्रीशनिस्ट हैं। उन्होंने साल 2022 में उस समय सुर्खियां बटोरी थी जब सबके सामने सोशल मीडिया पर अच्छा अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की थी। हालांकि अक्षय की पत्नी को ट्रैवलिंग करना और फिट रहना बेहद पसंद है।

अगर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति की करें तो वह भारतीय मॉडल हैं। साल 2022 में वह तब सुर्खियों में आई। जब उनकी और ईशान के अफेयर की खबरें मीडिया के सामने आई। साल 2016 में जहां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीतने वाली टीवी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 में शामिल हुई थी। जिसके बाद साल 2018 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी है।

शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर (India WAGs)

शुभ्मन गिल के अफवाह की चर्चा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की है। दोनों ने ना तो अपने रिश्ते को कभी स्वीकार किया है और ना ही स्वीकार किया है। सारा तेंदुलकर ने मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षा ली है। तो वही वह अपनी ग्रेजुएशन के लिए समय लंदन में है आपको बता दें कि सारा जोड़ी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए रेडी है।

बात अगर शार्दुल ठाकुर की पत्नी की करें शादुल की पत्नी का नाम मिताली पारुलकर हैं। वह महाराष्ट्र कोल्हापुर की रहने वाली है। वह ऑल द चेस लग्जरी बेकर्स कंपनी के संस्थापक हैं। जो एक बेकरी है। मिताली एक एंटरप्रेन्योर मॉडल है। साल 2014 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 2015 में कंपनी में नौकरी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

बता दें मिताली ने साल 2019 में चेतक इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में सेंसरशिप के रूप में काम किया। जहां उन्होंने मई 2020 तक काम किया है। उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया है । फिलहाल मिताली अपनी खुद की एक बेकरी चला रही है।

Read More : टेनिस से संन्यास के बाद Sania Mirza की क्रिकेट में हुई वापसी, विराट कोहली की RCB में मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00