Placeholder canvas

U19 World Cup 2022: 4 बार की विजेता भारत ने ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए किया टीम का ऐलान, जानिए कौन बना कप्तान

चार बार के चैंपियन भारत ने रविवार को अंडर-19 विश्व कप 2022 (U19 World Cup 2022) के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। 14वां संस्करण वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से 5 फरवरी 2022 तक चार मेजबान देशों में आयोजित किया जाएगा। यश ढुल को कप्तानी सौंपी गई है जबकि एसके रशीद को उप-कप्तान बनाया गया है। इसी के साथ ही पांच खिलाड़ियों को स्टैंड बाय के तौर पर चुना गया है। टूर्नामेंट के 14वें सीजन में 16 टीमें 48 मैचों में ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

4 बार विजेता रह चुकी है भारतीय टीम

india u19

भारत 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम है। भारत 2016 में और न्यूजीलैंड में 2020 में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी उपविजेता रहा है।

विश्व कप के लिए भारत की अंडर 19 स्क्वाड

यश धुल (कप्तान)- दिल्ली जिला क्रिकेट संघ

हरनूर सिंह- यूटीसीए (चंडीगढ़)

अंगक्रिश रघुवंशी- मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

एसके रशीद (उपकप्तान)- आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन

निशांत सिंधु- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन

सिद्धार्थ यादव- उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ

अनीश्वर गौतम- कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ

दिनेश बाना- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन

आराध्या यादव (WK)- उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ

राज अंगद बाव- यूटीसीए (चंडीगढ़)

मानव पारखी- तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन

कौशल तांबे- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन

आरएस हैंगरगेकर- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन

वासु वत्सो-उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ

विक्की ओस्तवाल- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन

रवि कुमार- बंगाल क्रिकेट संघ

गर्व सांगवान- हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन

ALSO READ:SA vs IND: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, सबसे खतरनाक खिलाड़ी नहीं होगा सीरीज का हिस्सा

स्टैंडबाय खिलाड़ी

रिषित रेड्डी – हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन

उदय सहारन – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन

अंश गोसाई – सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन

अमृत ​​राज उपाध्याय – बंगाल क्रिकेट संघ

पीएम सिंह राठौर – राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन

U19 विश्व कप 2022 में भारत का शेड्यूल 

15 जनवरी- दक्षिण अफ्रीका- प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना- 19:30 बजे

19 जनवरी- आयरलैंड- ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो- 19:30 बजे

22 जनवरी- युगांडा- ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो- 19:30 बजे

ALSO READ: कप्तानी विवादों के बीच सौरव गांगुली का बड़ा बयान, विराट कोहली ने जबरदस्ती दिलाई थी इस खिलाड़ी को विश्व कप टीम में जगह