Placeholder canvas

IND vs SL, STATS: मैच में बने कुल 11 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 112 रनों की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकॉर्डस की झड़ी

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की रोमांचक T20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी कि 7 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाये।

229 रन का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका को सफलता नहीं मिली और टीम को 91 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कुल 11 बड़े रिकॉर्ड बने हैं।

आज के महा मुकाबले में बने 11 बड़े रिकॉर्ड

1.भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 19 और श्रीलंका ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है वहीं एक मुकाबला का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।

2.हार्दिक पांड्या ने तीन टी-20 सीरीज बतौर कप्तान के लिए और तीनों में जीत हासिल की है।

3.T20i में एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

4.टीम इंडिया ने लगातार 11वीं बार T20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है जो अपने आप में ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

5.शीर्ष 7 में कम से कम 30 30 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी के लिए सबसे कम T20 बल्लेबाजी का औसत : अविष्का फर्नांडो (11.62)

6.सूर्यकुमार यादव का t20 आई शतक
117(55) बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम जुलाई 2022
111 * (51) बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई नवंबर 2022
112*(51) बनाम श्रीलंका, राजकोट जनवरी 2023

7.शीर्ष 7 में से कम से कम 30 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों के लिए सबसे कम t20i बल्लेबाज SR: अविष्का फर्नांडो (94.13)

8.भारत के लिए सबसे तेज T20 शतक5 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
45 सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका राजकोट 2023*
46 केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
48 सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2022
49 सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2022

Read More :IND vs SL: 137 रनों पर आलआउट होने के बाद सातवें आसमान पहुंचा कप्तान दासुन शनाका का गुस्सा, सीधे तौर पर इन्हें माना 1-2 से सीरीज हार का जिम्मेदार

9.सूर्यकुमार यादव ओपनिंग स्लॉट के बाहर तीन टी-20 शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी।

10.युजवेंद्र चहल ने T20 करियर में अपने 90 विकेट पूरे किए हैं। वह T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज हो गए हैं।

11.सूर्यकुमार यादव ने आज T20 करियर में अपने 1500 रन पूरे किए।

Read More : “कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे” टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन देख भड़के इरफान पठान, इस खिलाड़ी को लगाई फटकार