Placeholder canvas

ICC U19 WC: वर्ल्ड कप जीतने के बाद 19 साल के लड़को लिए BCCI ने खोली तिजोरी, इतनी छोटी उम्र में मिलेगा इतना बड़ा इनामी राशि

ICC U19 WC: भारतीय अंडर 19 टीम में 5 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की मात देकर पांचवी बार टीम को खिताब दिलाया। इस जीत के लिए सभी खिलाड़ियों और स्टाफ ने बहुत मेहनत की, जिसके बाद खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का ताता लग गया। इसी के साथ ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को काफी बड़ी रकम देने का ऐलान किया है। जानिए क्या राशि देगी बीसीसीआई खिलाड़ियों को….

 40 लाख की राशि दी जाएगी खिलाड़ियों को, 25 लाख स्टाफ को

ICC अंडर 19 विश्व कप की स्क्वाड जिसमे कप्तान यश ढुल के साथ कुल 17 खिलाड़ी टीम में मौजूद थे। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में मैदान पर अपने प्रदर्शन से कमाल किया, लेकिन शुरुआती मैच के बाद टीम के पांच खिलाड़ी कप्तान यश ढुल के साथ Covid 19 का शिकार थे। लेकिन टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नही आई। जिसके बाद फाइनल में इंग्लैंड को हराकर जीत हासिल की। ये भारतीय टीम की पांचवी जीत थी। जिस पर भारतीय बोर्ड ने खिलाड़ियों को 40 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 25 – 25 लाख देने का ऐलान किया है।

 जय शाह ने किया घोषणा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस यंग इंडिया के लिए ईनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई में ट्वीट करके इनाम का ऐलान किया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह में ईनाम की राशि के किए खुद ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि,

” मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस जीत के बाद खिलाड़ियों को 40 लाख और सपोर्टिंग स्टाफ को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। अंडर 19 टीम के अंडर 19 विश्व कप में इतने आदर्श परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने उदाहरण स्थापित किया है। आपने हमको गौरवान्वित किया है”।

ALSO READ:IND vs WI: ‘कप्तानी छोड़ी है रोहित शर्मा का साथ नहीं’, पंत के खिलाफ जाकर विराट ने रोहित की मदद, देखें वीडियो

सौरव गांगुली ने भी दी शाबाशी

ICC भारतीय अंडर 19 टीम की विजय एक बाद ट्वीट करके कहा है कि, “ICC अंडर 19 विश्व कप जीतने के लिए अंडर 19 खिलाड़ियों और स्टाफ को बहुत बहुत बधाई। शानदार तरीके से विश्व कप जीतने के लिए आपको बहुत बधाई। हमारे द्वारा 40 लाख की धनराशि को घोषणा काफी छोटी धनराशि है। जोकि आपके प्रयास का छोटा का प्रतीक है। शानदार खेल”। इस ट्वीट एक माध्यम से बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी शुभकामनाए दी.

ALSO READ:ICC U19 WC FINALE: ‘मैदान में गूंजा..चक दे इंडिया’, वर्ल्ड कप जीतने बाद बोले कप्तान यश ढुल, इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय