ICC T20 Ranking Update: भारतीय टीम ( Indian Cricket Team) ने हाल ही में तीन टी20 मैच की सीरीज में 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। इस सीरीज में भारतीय टीम की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसके बाद उनकी रैंकिंग में काफी बढोतरी हुई है। साथ ही विराट कोहली जोकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उनकी ICC T20 Ranking में गिरावट हुई है।
श्रेयस अय्यर की ICC T20 Ranking में सुधार
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में तीनों मैच में अर्धशतक बनाया है। साथ ही तीनों पारियों में नाबाद लौटे हैं। उनकी ICC T20 Ranking में 8 स्थान का फायदा हुआ है। वो 28वें स्थान से 18वें स्थान पर पहुंच चुके है। Shreyas Iyer के आईसीसी रैंकिंग के अंक 600 हैं।
Massive gains for this India batter in the @MRFWorldwide ICC Men’s T20I Player Rankings 📈
More 👇https://t.co/hEwXAwl90L
— ICC (@ICC) March 2, 2022
विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जोकि श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपना 100वा टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। जिसके बाद उनकी ICC T20 Ranking में एक स्थान की गिरावट हुई है। वो टॉप 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का फायदा हुआ है। वो टॉप 10 में लगातार जगह बनाए हुए हैं और 6 स्थान पर हैं।
टॉप 5 में कोई फर्क नहीं
🔹 Rashid Khan breaks into top 10 ODI bowlers
🔹 Pathum Nissanka moves to No.9 in T20I batters’ listFull rankings ➡️ https://t.co/saWOSRZ2py pic.twitter.com/UUXbK8RDme
— ICC (@ICC) March 2, 2022
टी20 के बल्लेबाजी की रैंकिंग की बात की जाए तो पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान पहले और दूसरे नंबर पर अपना स्थान बनाए हुए हैं। साउथ अफ्रीका के एडेन मार्कराम तीसरे, इंग्लैंड के डेविड मलन और पांचवे पर डेवोन कन्वे ने जगह बना रखी है। वही गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी पहले स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे और इंग्लैंड के आदिल रशीद तीसरे स्थान पर हैं। साथ ही भारतीय टीम 6 अंक के साथ टी20 में तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड पहले स्थान पर हैं।