Placeholder canvas

अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान से खेलेगी भारतीय टीम, ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए ICC ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अक्टूबर में शुरू होने वाले इस विश्वकप के लिए सभी टीमें तैयारी में जुटी है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तानी टीम के साथ होगा। जानिए ICC की ओर से जारी इस शेड्यूल में कब, कहां होंगे मैच और कब खेला जाएगा प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मैच….

ऑस्ट्रेलिया में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ICC टूर्नामेंट

T20-World-Cup

2022 के ICC टी20 विश्वकप के लिए प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले के साथ शुरू हो जाएगी। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी के मैदानों पर खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें 45 मैच खेलेंगी। जिसमे 8 टीम का विभाजन हो चुका है, बाकी की 4 टीम टूर्नामेंट से पहले तय हो जायेगी। सभी 12 टीम को दो ग्रुप में रखा गया है। जिसमे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ग्रुप 1 में शामिल हैं। वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को रखा गया है।

प्रतियोगिता से पहले एक हफ्ते में तय होंगी बाकी 4 टीम

ICC T20 WC SHEDULE

साल 2022 में ICC टी20 विश्वकप का 8वा संस्करण ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगा। सुपर 12 के लिए प्रतियोगिता का आगाज श्रीलंका और नामीबिया की टीम के बीच टक्कर से होगा। शुरुआत में 16 से 21 यानी 6 दिन पहले राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। जिसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के बीच प्रतियोगिता शुरू होगी।

ALSO READ:RSA vs IND: अकेले ऋषभ पंत बने भारतीय टीम के खेवनहार, सोशल मीडिया पर छा गए पंत, खूब ट्रोल हुए श्रेयस श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के मुकाबले

भारतीय टीम

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ग्रुप 2 का हिस्सा है। पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला ग्रुप 1 की उप विजेता के साथ सिडनी में 27 अक्टूबर में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला पर्थ स्टेडियम में 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश के साथ

एडिलेड ओवल के मैदान पर और ग्रुप का भारतीय टीम का अंतिम पांचवा मुकाबला मेलबर्न में 6 नवंबर को ग्रुप 2 की रनर अप टीम के साथ खेला जाएगा।

ALSO READ:RSA vs IND: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी, जानिए क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन