HARRY BROOK CSK ECB

दुनिया की सबसे पसंदीदा क्रिकेट लीग आईपीएल के अगले सीजन यानी आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन किया गया। जहां पर पाकिस्तान के स्टेडियम में रनों का पहाड़ लगाने वाले इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ( Harry Brook) के ऊपर पैसों को बारिश हुई। मिनी ऑक्शन में खिलाड़ी के ऊपर फ्रेंचाइजी में खूब बोली लगाई। लेकिन आखिर में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत ली और 13.25 करोड़ की मोटी रकम के साथ मैच विनर खिलाड़ी को जीत लिया।

ऑरेंज आर्मी से जुड़े हैरी ब्रुक

इंग्लिश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ( Harry Brook) पिछले कुछ समय से अपने शानदार खेल के लिए चर्चा में हैं। खिलाड़ी ने बीते महीनों में शानदार खेल दिखाया है, खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके बाद आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रुक ( Harry Brook) को सनराइजर्स हैदराबाद यानी कि ऑरेंज आर्मी ने अपने साथ जोड़ लिया है।

भारत में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा है, जबकि साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा है। हैरी ब्रुक जोहान्सबर्ग सुपरकिंग्स का हिस्सा तो है, लेकिन अगले साल वो इस टीम में नहीं खेल पाएंगे।

हैरी ब्रुक नहीं होंगे लीग का हिस्सा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ महीनों में हैरी ब्रुक ( Harry Brook) में शानदार खेल के दम पर खुद को मैच विनर साबित किया है। जिसके बाद इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ी की सेहत के लिए निर्देश तक जारी किए हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ( ECB) ने हैरी ब्रुक को चोट और थकान से बचाने के लिए निर्देश जारी करते हुए, बोर्ड की तरफ से साउथ अफ्रीका टी20 लीग से बाहर रहने को कहा गया है। बता दें, जोहान्सबर्ग सुपरकिंग्स टीम मैनेजमेंट को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसकी जानकारी दे दी गई है।

Also Read: आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में गेंद से तबाही मचा रहा ये खिलाड़ी, अब UP के इस खिलाड़ी को मिला बड़ा इनाम, हार्दिक पंड्या बनायेंगे बड़ा नाम

CSK के काशी विश्वनाथन ने दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ( kashi vishwanath) ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा

“इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रुक के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर हमें फोन करके दी और इस बारे में बताया कि वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। बोर्ड द्वारा खिलाड़ी के हित में किए गए इस फैसले को लेकर हम सहमत हैं। हमारी कोशिश होगी की टीम के साथ उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को जोड़ा जाए”।

Also Read: IPL से पहले नीता अंबानी का मास्टर स्ट्रोक, इस दिग्गज की हुई मुंबई इंडियंस में एंट्री, बड़े टूर्नामेंट में कर चुका है कमाल

Published on December 30, 2022 10:19 pm