Close

Destination

हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह में हाल ही में 41 वर्ष की आयु में अपने संन्यास का ऐलान किया है। हरभजन सिंह उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ मुंबई इंडिया की ओर से रोहित शर्मा की कप्तानी में भी खेला है। सन्यास के बाद जब उनसे सबसे अच्छे कप्तान के विषय के सवाल पूछे गए जानिए तब क्या कहा भारतीय टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने…

मेरे लिए इसका जवाब आसान है: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद उनसे सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी के विषय में सवाल पूछा गया। तब हरभजन सिंह के सुर बदले हुए नजर आए। बता दे, हरभजन सिंह महेंद्र सिंह धोनी के साथ चेन्नई की टीम में भी खेल चुके है। इसलिए जब उनके सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी में से बेहतर कप्तान के बारे में पूछा गया। तब उन्होंने इसको आसान जवाब बताते हुए बताया कि दादा यानी सौरव गांगुली उनके टैलेंट से वाकिफ थे जबकि महेंद्र सिंह धोनी मेरे प्रदर्शन को जानते थे। हरभजन सिंह के इस जवाब के बाद महेंद्र सिंह धोनी के किए उनके सुर बदले नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह ने कहा,

“इसका जवाब मेरे लिए आसान है। सौरव गांगुली ने मुझे उस वक्त परखा था। जब मैं कुछ भी नही था। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान भारतीय टीम के कप्तान बने तब मैं कुछ था। इस बड़े अंतर को समझने की जरूरत है।”

सौरव गांगुली ने भज्जी के करियर के लिए संन्यास पर दी बधाई

सौरव गांगुली

हरभजन सिंह ने जब सन्यास का ऐलान किया तब बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हे उनके कैरियर के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा इस ऑफ स्पिनर गेंदबाज ने अपने विकेट की भूख के चलते सबसे ज्यादा प्रेरित किया था। सौरव गांगुली ने कहा कि,

” मैं हरभजन सिंह को उनके शानदार करियर के किए बधाई देता हूं। हरभजन सिंह ने अपनी जिंदगी में कई तरह की कठिनाइयों का सामना किया है, लेकिन वो हार मानने वाले में से नहीं है। उन्होंने कई तरह की बाधाओं को पार करने के बाद वापस उठ खड़े हुए है। उनके अपने कैरियर के प्रति भूख ने मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित किया है”।

ALSO READ: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चुनी अपनी ऑल टाइम XI, विराट कोहली का नाम नही शामिल

हरभजन के नाम है कई रिकॉर्ड

हरभजन सिंह

41 साल के हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1998 में सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था। उन्होंने 103 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 417 विकेट झटके है। जिसमे एक इनिंग में ही 5 विकेट लेने में हरभजन ने 25 बार ये कारनामा अपने नाम किया है। 1998 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 236 मैचों में 269 विकेट लिए हैं। वही 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने के बाद 28 मैच में 25 विकेट अपने नाम किए है। हरभजन सिंह को एक शानदार गेंदबाज के रूप में जाना जाता है। इस तरह हरभजन सिंह का करियर काफी शानदार रहा है।

ALSO READ: 23 साल के करियर के बाद हरभजन सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा, संन्यास के बाद करेंगे ये काम

Exit mobile version