Placeholder canvas

IND vs SA: “इन्हें टैलेंटेड खिलाड़ियों का करियर बर्बाद करने के अलावा और कुछ नहीं आता” ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर करने के बाद BCCI पर फूटा फैंस का गुस्सा

ऋतुराज गायकवाड़ भारत (INDIA) और साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 9 अक्टूबर को जीएससीए स्टेडियम रांची (JSCA STADIUM RANCHI) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी हैं।

पहले मैच में भारत के हार के बाद बदलाव के आसार नजर आ रहे थे और वैसा होता हुआ भी नजर आया। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आज टॉस के वक्त दो बदलावों की घोषणा की है। ऋतुराज गायकवाड़ और रवि बिश्नोई की जगह पर आज वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को जगह मिली हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ एक मैच के बाद ही हुए टीम से बाहर

ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपना वनडे डेब्यू किया था। लेकिन उनका डेब्यू बिल्कुल भी शानदार नहीं था। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने 42 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाए थे। महज एक मैच के बाद ही ऋतुराज गायकवाड़ को टीम से ड्राप कर दिया गया है।

रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) जो पहले मैच में महंगे साबित हुए थे। वह भी आज बाहर हैं। दोनों खिलाड़ियों की जगह आज वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) और शाहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMED) को जगह मिली है।

दोनों की मौजूदगी से भारतीय टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों गहरी हुई है। दोनों ही खिलाड़ी अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। शाहबाज अहमद आज अपना डेब्यू करते हुए भी नजर आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया में फैंस ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने पर अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

सोशल मीडिया पर फैंस ने ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने पर बहस छेड़ दी है। फैंस का कहना है कि एक मैच में खराब होने के बाद ड्राप कर दिया गया बाकी ओपनिंग बल्लेबाजों ने भी खराब खेल दिखाया था।

एक यूजर ने लिखा है- “ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर करने का कारण बताओ”, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि- “एक बुरा दिन सब बदल कर रख देता है“। आइए आपको कुछ फैंस के रिएक्शन दिखाते हैं।

https://twitter.com/rajdeepcric/status/1579012010825900033?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/musafir_hu_yar/status/1579015197280604160?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/metaom07/status/1579018439590809600?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

ALSO READ: IND vs SA: केशव महाराज ने बताया क्यों आज टेम्बा बावुमा को हटाकर उन्हें बनाया गया है साउथ अफ्रीका का कप्तान

https://twitter.com/metaom07/status/1579019756593876995?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/Vijayismywife/status/1579020903652159497?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

https://twitter.com/GOATCWKMMFN/status/1579021622576840704?s=20&t=lOmLIpWbJn47jwmGnYIgeg

ALSO READ: IND vs SA: टॉस हारने के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा केशव महाराज से हो गई बड़ी गलती, इस वजह से ऋतुराज को किया गया है बाहर