Placeholder canvas

हद है यार! सामने गिरी रही महिला और पोज देने में व्यस्त रहा ये भारतीय खिलाड़ी, लोगों ने लगाई फटकार

बीते दिन रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक डिनर पार्टी रखी थी। रोहित शर्मा का जन्मदिन 30 अप्रैल को है, लेकिन उन्होंने इसके लिए एडवांस में ही पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें मुंबई इंडियंस के तमाम खिलाड़ी पहुंचे थे, तो वहीं इस पार्टी में उनकी कुछ पुरानी यार दोस्त भी शामिल हुए थे, जिसमें तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी का नाम भी शामिल है।

इस पार्टी के दौरान धवल कुलकर्णी अब एक नए विवाद में घिरते हुए नजर आ रहे हैं क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।

मीडिया के सामने पोज देते हुए आए नजर

दरअसल जब धवल कुलकर्णी रोहित शर्मा की बर्थडे पार्टी में पहुंचते हैं तो उस दौरान एक ऐसी घटना हो जाती है। जिसकी वजह से वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, सोशल मीडिया पर धवन की एंट्री का एक वीडियो सामने आया है।

जिसमें जब ये खिलाड़ी पार्टी में पहुंचते हैं, तो अचानक से गेट पर एक महिला सड़क पर गिर जाती है और धवल उस लड़की को गिरते हुए भी देखते हैं। लेकिन वह उसकी मदद करने की बजाय मीडिया के सामने पोज देने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए धवल

वीडियो के सामने आने के बाद धवल के फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा है कि उनके मन में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है तो वहीं इसी बीच एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि लड़की या लड़का गिर जाए तो उसे उठा लेना चाहिए।

लेकिन यह तो तस्वीरें खिंचवा रहे हैं वहीं एक अन्य ने लिखा है कि इतना फेमस होने का भी क्या फायदा जब आप गिरी हुई महिला को भी ना उठा पाए।

आईपीएल के सीजन में कर रहे हैं कमेंट्री

बता दें कि आईपीएल 2022 और 2023 दोनों ही सीजन में धवल कुलकर्णी ने अपना नाम दर्ज करवाया था। लेकिन उन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल 2022 में स्टारस्पोर्ट्स के लिए हिंदी कमेंटेटर के रूप में काम किया और इस साल के आईपीएल में वह जिओ सिनेमा मराठी कमेंट्री टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

Read More : भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सुलह, अब भारत आएगी पाकिस्तान टीम, इन 2 शहरो में होगी रोहित शर्मा की टीम से भिडंत