afghanistan team

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के ग्रुप फेज का समापन हो चुका है। अब बारी है सुपर-4 के मुकाबलों की। दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 में लड़ाई लड़ती नज़र आएंगी। वहीं, दो टीमों का सफर यहीं समाप्त हो गया। ग्रुप ए से अफगानिस्तान और ग्रुप बी से नेपाल की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। बीते दिन अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम को 2 रन से करारी शिकस्त मिली। इस मैच में टीम के कोच से एक ऐसी गलती हो गई जिसकी वजह से अफगानिस्तान को ये मुकाबला हारना पड़ा।

बता दें कि एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम से एक ऐसी गलती हो गई जिसका पछतावा उन्हें जिंदगीभर होगा। हैरानी की बात ये है कि टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट भी उस गलती में बराबर के हकदार हैं जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।

दरअसल, अफगानिस्तान की टीम इस बात से अंजान थी कि अगर श्रीलंका के खिलाफ 37.1 ओवर के बाद भी जीतते हैं तो भी सुपर 4 के लिए क्वॉलिफाई कर जाएंगे या फिर नेट रनरेट टाई हो जाएगा।

टीम मैनेजमेंट को नहीं पता था ये गणित..

मालूम हो कि एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के तहत खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 292 रनों का लक्ष्य दिया था। सुपर-4 में पहुंचने के लिए टीम को ये टार्गेट 37.1 ओवर में हासिल करना था। ये बात टीम को बताई गई थी। लेकिन असल कहानी ये थी कि अगर अफगानिस्तान की टीम 37.3 गेंदों में 295 या 297 रन बना लेती तो मैच जीत जाती और नेट रन रेट बेहतर हो जाता।

इसके अलावा अगर टीम 37.5 ओवर में 297 रन बना लेती तो नेट रन रेट बराबर हो जाता और इस स्थिति में टॉस के जरिए सुपर 4 का फैसला होता। हैरानी की बात ये है कि टीम और कोच दोनों को इस बात की जानकारी नहीं थी।

मैच के बाद ट्रॉट ने स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि,

“मेरी टीम को इस बात का अंदाजा नहीं था कि 37.1 ओवर के बाद भी लक्ष्य का पीछा करना संभव है। हमें केवल यह पता था कि उन्हें 37.1 ओवर के भीतर ही लक्ष्य का पीछा करना होगा। 37.3 या 37.5 ओवर में 295 या 297 रन बनने की कोई बात हमें नहीं बताई गई थी।”

भारतीय दिग्गजों ने लगाई अफगानिस्तान के टीम मैनेजमेंट को लताड़

इसपर अब क्रिकेट जगत में हलचल बढ़ गई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी टीम मैनेजमेंट को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि,“क्या मैच था। कोई विश्लेषकों का विश्लेषण करो…उन्हें इक्वेशन कैसे नहीं पता था?”

वहीं, पूर्व दिग्गज वेंकटेश प्रसाद ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि,

“अफसोस की बात है। अफगानिस्तान ने बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन इस बात से अनजान थे कि आखिरी 3 गेंदों में 6 रन उन्हें मिल सकते थे और उन्होंने यह सोचकर ब्लॉक करना चुना कि वे ऐसा नहीं कर सकते। 2003 विश्व कप में मार्क बाउचर की याद दिला दी गई। विशेष रूप से ऐसे क्वॉलिफिकेशन सेनेरियो में सपोर्ट स्टाफ को अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।”

ALSO READ: World Cup 2023 में पानी पिलाते नजर आएंगे भारत के ये 3 खिलाड़ी! रोहित शर्मा नही देंगे प्लेइंग 11 में मौका

Published on September 6, 2023 8:48 pm