कुशल मेंडिस ने बताया भारत जैसी मजबूत टीम के हारने का कारण, इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय
कुशल मेंडिस ने बताया भारत जैसी मजबूत टीम के हारने का कारण, इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय

भारत ने Asia Cup 2022 के सुपर 4 राउंड का एक और मुकाबला गंवा दिया। भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से हार के बाद मंगलवार को श्रीलंका टीम से 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (72) की शानदार पारी के दम पर 174 रन का लक्ष्य रखा, जिसे श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। 

कुशल मेंडिस ने खेली मैच जिताऊ पारी

श्रीलंका के लिए सर्वाधिक रन विकेटकीपर बल्लेबाजी कुसल मेंडिस (57) ने बनाए। पाथुम निसंका के साथ मिलकर उन्होंने भारत के गेंदबाजों को बहुत परेशान किया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा,

“बहुत खुश। मैंने और पथुम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। इस टूर्नामेंट में हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी। पिछले छह महीने में श्रीलंका ने काफी अभ्यास किया। कोचों ने मुझे सामान्य खेल खेलने को कहा। मैं और पथुम पॉवरहिटर्स नहीं – हम गैप में हिट करने की कोशिश करते हैं। यही हमारे लिए अच्छा विकल्प है। मध्यक्रम में हमारे पास पावरहिटर्स हैं।”

ALSO READ: ASIA CUP 2022, IND vs SL, STATS: मैच में बने कुल 11 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (7 गेंदों में 6) दूसरे ओवर में एलबीडब्ल्यू हो गए। भारत को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा, जिन्हें दिलशान मदुशंका ने तीसरे ओवर में बोल्ड किया। 

कोहली 4 गेंदें खेलने के बाद शून्य पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त अंदाज में मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की दममदार साझेदारी की। 

बाद में करुणारत्ने ने रोहित को आउट किया। भारतीय कप्तान ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की बदौल 72 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार 15वें ओवर में दासुन शनाका का शिकार बने। सूर्यकुमार ने 29 गेंदों में 34 रन जुटाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया।

वहीं, हार्दिक पांड्या (13 गेंदों में 17) कुछ खास नहीं कर पाए। मदुशंका ने 19वें ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने दीपक हुड्डा (4 गेंदों में 3) को पहली गेंद पर बोल्ड किया जबकि ऋषभ पंत (13 गेंदों में 17) को निसंका के हाथों लपकवाया। भुवनेश्वर कुमार (0) को करुणारत्ने ने 20वें ओवर में बोल्ड किया। रविचंद्रन अश्विन 15 और अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

ALSO READ: Asia Cup 2022: लगातार 2 मैचों में मिली हार बर्दास्त नहीं कर सके रोहित शर्मा, निकल पड़े आंसू, सीधे तौर पर इन्हें माना हार का जिम्मेदार

Published on September 7, 2022 12:28 am