ambani family ladies

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। लोग अक्सर इनके बारे में पढ़ते और सुनते हैं कुछ लोग इनके घर परिवार के बारे में बहुत ही ज्यादा जानना चाहते हैं। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि अबांनी परिवार इतना अमीर कैसे है और इस परिवार के लोग कितने पढ़े लिखे हैं। आज  हम आपको बताएंगे कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के घर के लोग कितने पढ़े लिखे हैं।

 नीता अंबानी(Nita Ambani)

सबसे पहले बात करते हैं नीता अंबानी की तो नीता ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स इंस्टिट्यूट से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। वहीं उनकी बेटी ईशा टरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई कंपलीट किया। ईशा अंबानी ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। वहीं उन्होंने साउथ एशियन स्टडीज की पढ़ाई भी की है। ईशा ने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री ला है।

मुकेश और नीता अंबानी की बहू को पसंद है यह काम

बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका हीरा व्यापारी की बेटी हैं। श्लोका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। श्लोका मेहता ने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी न्यू जर्सी संयुक्त अमेरिका से अपनी डिग्री ली है।  वहीं उनको सामाजिक कार्य करना बहुत पसंद है।

 राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant)

हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई हुई। इन दोनों की सगाई मुकेश अंबानी के एंटीलिया घर में हुई थी। राधिका मर्चेंट के शुरुआती पढ़ाई मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से किया।  उसके बाद राधिका ने 2017 में न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है।

मुकेश अंबानी 12वें नंबर पर सरके

बता दे कि Bloomberg Billionaires Index के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर चले गए हैं। मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 82.2 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें-ये 3 इंग्लिश खिलाड़ी जो जल्दी ठोक सकते है दोहरा शतक, वनडे को बना देते है टी20, गेंदबाज के लिए बन जाते है काल

Published on January 31, 2023 4:45 pm