Placeholder canvas

26 चौके और 3 छक्के ठोक अजिंक्य रहाणे ने जड़ा दोहरा शतक, पेश की टीम इंडिया की दावेदारी, खतरे में इस खिलाड़ी का करियर

by Abhishek Yadav
Ranji Trophy ajinkaya rahane

रणजी ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। बुधवार को मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने विस्फोटक प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ दोहरे शतक के साथ टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी पेश की है।

26 चौकों और 3 छक्कों की मदद से जड़ा दोहरा शतक

बता दें कि क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट यानी कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे दमदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी के लिए दावेदारी पेश की है। अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में 253 गेंदों का सामना करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया।

उन्होंने 261 गेंदों में 26 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 204 रन बनाए। ये अजिंक्य रहाणे के फर्स्ट क्लास करियर का चौथा दोहरा शतक है।

जनवरी 2022 में खेला था आखिरी मैच

मालूम हो कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई की अगुवाई कर रहे अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। आखिरी बार उन्हें इसी साल जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलते हुए देखा गया था। इस मैच में अजिंक्य रहाणे बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें स्क्वॉड से बाहर कर दिया था।

वहीं, बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन पर टीम इंडिया की सेलेक्शन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा ने बताया कि सेलेक्टर्स अजिंक्य रहाणे पर नजर बनाए हुए है।

चेतन शर्मा ने कहा था कि,

“हम रहाणे पर नजर बनाए हुए हैं। वह हमारे प्लान में भी हैं। रहाणे घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी फिटनेस पर भी हमारी नजर है। हम लगातार रहाणे के संपर्क में हैं. ऐसे में रहाणे का ये शानदार प्रदर्शन उनकी टीम में वापसी करा सकता है।”

ALSO READ: जिसे टीम इंडिया ने किया बाहर उसने गेंद से बरपाया कहर..6 बल्लेबाज को किया चित…टीम को जीत के बाद दिलाए 7 पॉइंट 

कैसा रहा है अजिंक्य रहाणे का करियर

गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने अब तक के करियर में 82 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं।

इनमें उन्होंने क्रमश: 4931, 2962 और 375 रन बनाए हैं। उम्मीद है कि रहाणे की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया से बुलावा आ सकता है।

ALSO READ: रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली नहीं बना रहे रन, दूसरे की कप्तानी में लगा रहे रनों का अंबार

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00