बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा मैं बने रहते हैं। हाल ही में आमिर ने अपनी बेटी इरा का 25 वां जन्मदिन मनाया।
बिकनी में नजर आईं इरा
बता दें कि इरा खान अपने जन्मदिन के दिन बिकनी में केक काटती हुई नजर आई थीं। उनके पीछे उनके पिता आमिर खान भी खड़े थे। जिसके बाद लोगों ने इन दोनों को जमकर ट्रोल किया। वहीं ईरा ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया।
इरा की पार्टी में फातिमा सना शेख आईं नजर
बता दें की इरा के जन्मदिन पर सना शेख वी नजर आई थीं। जिसके बाद से आमिर और फातिमा सना शेख की रिश्तो की खबरें जोर पकड़ने लगीं। खबरों की माने तो फातिमा सना शेख आमिर की तीसरी पत्नी बन सकती हैं।
फातिमा की वजह से आमिर और किरण का हुआ तलाक
बता दें कि आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक साल 2021 में लिया इसकी बड़ी वजह फातिमा सना शेख मानी जाती हैं ।आमिर और फातिमा की अफेयर की चर्चा और तब तेज हो गई जब फातिमा इरा के जन्मदिन में नजर आईं।
कौन है फातिमा सना शेख़
बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान की पत्नी किरण राव की तलाक की वजह फातिमा सना शेख मानी जाती हैं, वह बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। ये पहली बार नहीं है कि दोनों का नाम साथ जोड़ा गया हो। इसके पहले भी कई बार इन दोनों की रोमांस की खबरें सामने आ चुकीं हैं। बता दें कि फातिमा सना शेख ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद इन दोनों को फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में भी साथ देखा गया था।