Placeholder canvas

विराट कोहली ने टी20 कप्तानी छोड़ी, BCCI ने ODI से हटाया, अब इन पांच कारणों से टेस्ट से भी छिनी जा सकती है कप्तानी

भारत लिमिटेड ओवर के पूर्व कप्तान विराट कोहली से वनडे इंटरनेशनल में कप्तानी दे ली गई है। एक वेबसाइट के मुताबिक, विराट इस फॉर्मेट में कप्तानी नही छोड़ना चाहते थे। लेकिन बीसीसीआई ने विराट से कप्तानी ले ली है। टी20 में विराट ने खुद ही कप्तानी छोड़ी थी। अब विराट टेस्ट मैचों में ही कप्तानी करते दिखाई देंगे, हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में विराट कप्तान के रूप में हैं। लेकिन अब विराट से टेस्ट में भी कप्तानी वापस ली जा सकती है। जानिए क्या हैं कारण जिसकी वजह से विराट से ली जा सकती है कप्तानी वापस…

विराट कोहली

• विराट कोहली 2019 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं बना पाए है। हाल में हुई न्यूजीलैंड सीरीज इंटरनेशनल क्रिकेट में भी विराट कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए थे। पहले मैच की पहली पारी में ही शून्य पर आउट हो गए थे। इसलिए अपनी बल्लेबाजी में फोकस करने के लिए विराट कप्तानी छोड़ सकते हैं।

विराट कोहली

• विराट कोहली और रवि शास्त्री के बीच अच्छी बॉन्डिंग कही जाती थी। रवि शास्त्री के कार्यकाल खत्म होने के बाद भी विराट कोहली की मांग पर उन्हें दोबारा कोचिंग दी गई थी। लेकिन टी20 विश्व कप में असफलता के बाद दोनो ने अपने पद को छोड़ दिया था। इसलिए अब विराट टेस्ट में भी कप्तानी छोड़ सकते हैं।

विराट कोहली

• कोरोना वायरस के चलते विराट कोहली लगातार मानसिक स्वास्थ्य और वर्कलोड मैनेजमेंट में बैलेंस करने की बात करते आए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कारण भारत को लगातार टेस्ट मैच खेलने होंगे। इसलिए विराट कोहली कप्तानी के दबाव से हटना चाहेंगे। हाल में अनुष्का शर्मा के बीमार होने की खबर भी आई थी।

ALSO READ: के एल राहुल को मिलेगी नई जिम्मेदारी, विराट से कप्तानी लेने के बाद किया गया फैसला

भारतीय टीम

• रोहित शर्मा को आगे बढ़ाकर टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। साथ ही विराट कोहली से वन डे कप्तानी भी छीनी गई है। इससे साफ है कि आधिकारिक रूप से सिलेक्टर्स और विराट के बीच तालमेल नहीं चल रहा है। इसलिए विराट से टेस्ट टीम की कप्तानी ली जा सकती है।

विराट कोहली

• विराट कोहली का किसी बड़े टूर्नामेंट को जीत ना पाना एक बड़ी समस्या बन गई है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन विराट ऐसा करने में नाकामयाब हुए है। इसलिए विराट से इस फॉर्मेट में भी कप्तानी वापस ली जा सकती है।

ALSO READ: रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, लंबे समय बाद हो सकती है टीम इंडिया में वापसी