Netherlands Captain Scott Edwards Comments On Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल भारतीय टीम (Team India) का सामना नीदरलैंड की टीम से होना है. भारतीय टीम इसके पहले 3 मैचों में जीत हासिल करके सुपर 8 में जगह बना चुकी है, वहीं नीदरलैंड की टीम 3 में से 2 मैचों में शिकस्त खा चुकी है, वहीं 1 मैच में उसे जीत नसीब हुई है. अब नीदरलैंडस की टीम अपना अंतिम मैच इस टी20 विश्व कप का भारत से सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है.
भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने बयान से 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया है. नीदरलैंड में क्रिकेट से ज्यादा फूटबाल का बोलबाला है और इसी वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी टीम ने फीफा विश्व कप का जिक्र किया है. नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
नीदरलैंड के कप्तान Scott Edwards ने मैच से पहले कही बड़ी बात
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) ने भारत के खिलाफ मैच से पहले खुशी जाहिर की है, उनका मानना है कि भारत जैसी टीम के खिलाफ खेलना अपने आप में ही बड़ी बात है. नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मैच से पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि
“ये जाहिर तौर पर एक बहुत बड़ा मौका है. ये दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. भारत के खिलाफ भारत में, सबसे बड़े स्टेडियम में खेलना, कुछ ऐसा है जिसका सभी लोग सच में इंतज़ार कर रहे हैं. ये सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का एक शानदार मौका है. नीदरलैंड्स में क्रिकेट बढ़ रहा है. जाहिर है, सॉकर मेन स्पोर्ट्स है और हम शायद कभी उस लेवल तक नहीं पहुंच पाएंगे.”
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) ने अपने बयान में आगे कहा कि
“लेकिन हमारे लिए, ये सिर्फ खेल को प्रमोट करना है और उम्मीद है कि हमारी परफॉर्मेंस नीदरलैंड्स में उस खेल को बढ़ाने में मदद कर सकती है.”
नीदरलैंड के मीडिया और मार्केटिंग मैनेजर जॉन वैन व्लिएट ने कही ये बात
नीदरलैंड टीम के लिए मीडिया और मार्केटिंग संभालने वाले जॉन वैन व्लिएट ने पीटीआई को बताया
“इंडिया में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में इंडिया के साथ खेलना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. कल के गेम में फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए आने वाले डच फैंस से ज़्यादा लोग आएंगे.”
भारत के खिलाफ मैच से पहले जॉन वैन व्लिएट ने कहा कि
“घर पर मौजूद स्पॉन्सर्स को इसमें वैल्यू दिखनी चाहिए, लेकिन अभी तक उन्हें ऐसा नहीं लगा है.”
