Posted inक्रिकेट, न्यूज

मोहम्मद सिराज पर मेहरबान हुई BCCI, सौंपी टीम की कप्तानी, इस दिन मैदान पर आएंगे नजर

Mohammed Siraj Captain
मोहम्मद सिराज पर मेहरबान हुई BCCI, सौंपी टीम की कप्तानी, इस दिन मैदान पर आएंगे नजर
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने सिराज को शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम की कमान सौंपी है। सीवी मिलिंद (C.V. Milind) को उपकप्तान बनाया गया है। सिराज की गैरमौजूदगी में मिलिंद टीम की कप्तानी संभालेंगे।

पहले दो मैचों में Mohammed Siraj करेंगे कप्तानी

हैदराबाद रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम का सामना 18 अक्टूबर से आंध्र से होगा। सिराज (Mohammed Siraj) इस दौरान टीम के साथ मौजूद रहकर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि भारतीय टीम के कार्यक्रम को देखते हुए वह पूरे रणजी सीजन में हैदराबाद के साथ उपलब्ध नहीं रहेंगे।

सिराज के लिए यह जिम्मेदारी खास है, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए ही अपनी पहचान बनाई थी। अब भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल होने के बाद उन्हें अपनी राज्य टीम की कमान संभालने का मौका मिला है।

टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मेल

हैदराबाद के 15 सदस्यीय दल में तनमय अग्रवाल (Tanmay Agarwal), राहुल सिंह (Rahul Singh) और एम. अभिरथ रेड्डी (M. Abhirath Reddy) जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी राहुल रादेश (Rahul Radesh) और साई प्रग्नय रेड्डी (Sai Pragnay Reddy) के पास रहेगी।

ऑलराउंडर के तौर पर तनय त्यागराजन (Tanay Thyagarajan) को टीम में जगह मिली है। वहीं वरुण गौड़ (Varun Goud), अनिकेत रेड्डी (Aniketh Reddy), रक्षण रेड्डी (Rakshann Readdi), अजय देव गौड़ (Ajay Dev Goud), रुतिक यादव मेंडे (Ruthik Yadav Mende) और साई विकास रेड्डी (Sai Vikas Reddy) भी टीम का हिस्सा हैं।

ये है हैदराबाद का पूरा स्क्वॉड

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए हैदराबाद की टीम: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj), सीवी मिलिंद (C.V. Milind), तनमय अग्रवाल (Tanmay Agarwal), एम. अभिरथ रेड्डी (M. Abhirath Reddy), राहुल सिंह (Rahul Singh), के. हिमा तेजा (K. Hima Teja), राहुल रादेश (Rahul Radesh), साई प्रग्नय रेड्डी (Sai Pragnay Reddy), वरुण गौड़ (Varun Goud), तनय त्यागराजन (Tanay Thyagarajan), अनिकेत रेड्डी (Aniketh Reddy), रक्षण रेड्डी (Rakshann Readdi), अजय देव गौड़ (Ajay Dev Goud), रुतिक यादव मेंडे (Ruthik Yadav Mende) और साई विकास रेड्डी (Sai Vikas Reddy)।

स्टैंडबाय खिलाड़ियों में भावेश सेठ (Bhavesh Seth), एच.के. सिम्हा (H.K. Simha), टी. रवि तेजा (T. Ravi Teja), शौनक कुलकर्णी (Shaunak Kulkarni), मुदस्सर हुसैन (Mudassar Hussain), कार्तिकेय काक (Kartikeya Kak) और ए. पृथ्वी रेड्डी (A. Pruthvi Reddy) शामिल हैं।

ALSO READ : भारतीय कोच गौतम गंभीर ने वैभव के भविष्य पर तोड़ी चुप्पी, बताया अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नही मिला प्लेइंग 11 में मौका

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...