Mohammed Shami: भारतीय टीम (Team India) के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की अब टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है, भुवनेश्वर कुमार पिछले 4 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन पिछले 2 आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
अब भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जो काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, अब उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
भुवी की वापसी से मुझे फर्क नही पड़ता: Mohammed Shami
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कहा कि भुवनेश्वर को मौका मिला, यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चयन से खुद को कोई फर्क नहीं पड़ता. मोहमद शमी ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में कहा कि
“भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, यह उनके लिए अच्छी बात है, लेकिन उनके चयन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. जहां भी मुझे खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट दूंगा। इस समय मेरा पूरा फोकस रणजी मैच पर है.”
मोहम्मद शमी का छलका दर्द, कहा- मेरे साथ यही हो रहा…
36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि
“पिछले दो-तीन साल से मेरे साथ यही हो रहा है. मैं प्रदर्शन कर रहा हूं और बंगाल के लिए अपनी फिटनेस साबित कर चुका हूं. अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो यह मेरा नुकसान नहीं है.”
मोहम्मद शमी को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद दोबारा टीम इंडिया में मौका नही मिला. वो भारत की विजेता टीम का हिस्सा थे. हालांकि उसके बाद से मोहम्मद शमी लगातार घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं भुवनेश्वर कुमार के वापसी के बाद से शमी के भी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो रही है.
ALSO READ: अभिषेक शर्मा का खुलासा वेस्टइंडीज ने बनाई थी उनके खिलाफ रणनीति, ऐसे शाई होप के उम्मीदों पर फेरा पानी
