Mitchell Santner: भारतीय टीम (Team India) इस समय न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के दौरे पर है, जहां श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम इंडिया को मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम से 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के अब तक 2 मैच खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया ने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है. इसी के साथ टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है.
भारत के साथ लगातार 2 मैच हारने के बाद कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने पोस्ट मैच में भारत की जमकर तारीफ़ की, टीम इंडिया ने दूसरा मैच न्यूजीलैंड के जबड़े से छिना है, ऐसे में इस रोमांचक मैच के बारे में बात करते हुए मिचेल सैंटनर ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
Mitchell Santner ने भारत के तारीफों के बांधे पूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक खेले गए दोनों टी20 मैचों में टीम इंडिया को काफी करीबी जीत मिली, जिसके बारे में बात करते हुए मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा कि
“मेरा मतलब है कि जब आप एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेलते हैं, तो मुकाबला हमेशा ऐसा ही होने वाला है. मुझे लगता है कि तिलक और नमन ने, और फिर अंत में रेड्डी ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि अगर हम वहां एक और विकेट हासिल कर लेते, तो शायद मैच पूरी तरह हमारे पक्ष में हो जाता. उन्होंने जिस तरह लक्ष्य का पीछा करते हुए खेल को नियंत्रित किया और अंत में हमसे कुछ गलतियां करवाईं, वह काफी अहम रहा.”
स्पिन गेंदबाजों के प्रभाव और ग्लेन फिलिप्स सहित अन्य गेंदबाजी विकल्पों पर विचार करने के बारे में बात करते हुए मिचेल सैंटनर ने कहा कि
“मेरे दिमाग में कई चीजें चल रही थीं. मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने जिस तरह शुरुआत की, वह शानदार था. अगर 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम पावरप्ले में तेज शुरुआत कर लेती है, तो उसके बाद मुकाबला काफी मुश्किल हो जाता है. इसलिए मुझे लगा कि हमने उन्हें रोकने और मैच में वापसी करने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया.”
मिचेल सैंटने ने ब्रेसवेल की गेंदबाजी की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“इसके बाद मध्य ओवरों में बीस्ट यानी ब्रेसवेल ने बेहद शानदार गेंदबाजी की और कुछ विकेट हासिल करना अच्छा रहा. हालांकि, इस दौरान कुछ नो-बॉल भी हुईं, जिनमें नो-बॉल पर विकेट मिलना जैसी परिस्थितियां शामिल थीं. इस तरह की गलतियां हमें नुकसान पहुंचाती हैं.”
इसके साथ ही मिचेल सैंटनर ने अपने टीम की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“कौशल के लिहाज से देखें तो पिछले दो मैचों में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. लेकिन कुछ छोटे-छोटे ऐसे पल रहे, चाहे वे फील्डिंग में हों या फिर मैदान पर हुई छोटी-मोटी लापरवाहियां, जिन्होंने हमें थोड़ा नुकसान पहुंचाया.”
मिचेल सैंटनर ने अपने बल्लेबाजों की भी की तारीफ़
शुरुआती विकेट गंवाने के बाद बेवन जैकब्स और ग्लेन फिलिप्स की साझेदारी तथा बल्लेबाजी के प्रदर्शन पर बात करते हुए मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा कि
“ग्लेन फिलिप्स लंबे समय से ऐसा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. मुझे लगता है कि बेवन ने भी परिस्थितियों को बहुत अच्छी तरह समझते हुए बल्लेबाजी की. हमने शुरुआती तीन विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद दोनों ने पारी को संभाला और साझेदारी बनाई.”
मिचेल सैंटनर ने आगे कहा कि
“मुझे लगता है कि 10 ओवर के बाद हमारे स्कोर 3 विकेट पर सिर्फ 60 रन के आसपास थे. लेकिन यह ऐसी पिच थी, जहां अगर आप खुद को समय देते हैं और कुछ गेंदें खेल लेते हैं, तो इन दोनों की ताकत के दम पर बाद में तेजी से रन बना सकते हैं. मुझे लगा कि उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.”
ब्रेसवेल के बल्लेबाजी की तारीफ़ करते हुए मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा कि
“इसके बाद मैंने भी कुछ गेंदों को रोककर खेलने की कोशिश की, लेकिन बीस्ट यानी ब्रेसवेल ने शानदार योगदान दिया. आखिरी दो गेंदों पर 10 रन बनाकर उन्होंने हमें 180 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.”
क्या मैट हेनरी होंगे अगले मैच में टीम का हिस्सा?
मैट हेनरी के मैदान से बाहर जाने और सीरीज के दौरान चोट या खिलाड़ियों को आराम देने की संभावना पर बात करते हुए मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा कि
“मुझे लगता है कि यह एहतियात के तौर पर किया गया है. लॉकी भी मैदान से बाहर गए थे. उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी जल्द ठीक हो जाएंगे.”
मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा कि उन्हें आराम दिया जा सकता है, जिससे वो वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट रह सके. मिचेल सैंटनर ने कहा कि
“हालांकि, इस सीरीज और एकदिवसीय मैचों में मुकाबलों के बीच कम समय मिलने के कारण खिलाड़ियों को आराम देने और टीम में बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है. मुझे लगता है कि परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा करना जरूरी होगा.”
