Mitchell Santner: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से पहले खेला गया, जहां न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) को इस सीरीज में 1-4 से बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम (Team India) के सामने मिली शिकस्त के बाद भी न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कुछ ऐसा कहा जिसने 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया.
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने सीरीज में मिली शिकस्त के बाद भारतीय टीम की तारीफ़ की, इसके साथ ही आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बाकि टीमों को खुली चुनौती दी है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Mitchell Santner ने सीरीज हारकर भी जीता करोड़ो भारतीयों का दिल
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने सीरीज हारने के बाद भारत के तारीफों के पूल बांधें और टीम इंडिया को दुनिया की सबसे मजबूत टीम बताई है. मिचेल सैंटनर ने इस दौरान कहा कि
“हां, मुझे लगता है कि पूरी सीरीज को देखें तो हमें कई सकारात्मक बातें सीखने को मिली हैं. भारत एक बहुत अच्छी टीम है – मैंने शुरुआत में ही यह कहा था – और अपनी परिस्थितियों में उन्हें हराना बेहद मुश्किल है. शायद वो (टीम इंडिया) हम गेंदबाजों के लिए थोड़ी ज्यादा मुश्किल पैदा करते हैं (हंसते हुए), लेकिन कुल मिलाकर, अंत में यह मनोरंजक क्रिकेट ही रहा.”
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) से पूछा गया कि क्या इस सीरीज से उनके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मुश्किल हुई, तो मिचेल सैंटनर ने कहा कि
“मुझे लगता है कि जब आपको पूरी सीरीज में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तो यह हमेशा अच्छी बात होती है. इससे आपके गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों दबाव में आ जाते हैं, और आप उससे सीख ही सकते हैं. इस लिहाज से, यह हमारे लिए एक बहुत अच्छी सीरीज रही है. जाहिर है, नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन हर मैच से कुछ न कुछ सीखने को मिला है.”
न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप से पहले दी बाकि टीमों को चेतावनी
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बाकि टीमों को खुली चेतावनी दी है. इस दौरान मिचेल सैंटनर से पूछा गया कि आपको इस सीरीज से क्या कुछ सिखने को मिला, इसका जवाब देते हुए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि
“यह आसान नहीं है. एक गेंदबाजी इकाई के रूप में, हमें बहुत अच्छे बल्लेबाजों – चौके और छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों – के खिलाफ तरीके खोजने होंगे. शायद यह उन बड़े ओवरों को 15 या 16 ओवरों में बदलने के बारे में है, खासकर सपाट पिचों पर, यह जानते हुए कि 230 रन का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है.”
