Posted inक्रिकेट, न्यूज

कप्तान श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज कर मयंक यादव ने टीम इंडिया के इस शख्स को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड

Mayank Yadav Post Match
कप्तान श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज कर मयंक यादव ने टीम इंडिया के इस शख्स को समर्पित किया अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड
News on WhatsAppJoin Now

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने आज 2 साल बाद टीम इंडिया (Team India) में वापसी की. भारत के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में डेब्यू करने वाले मयंक यादव चोट की वजह से काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर थे और आज आते ही उन्होंने पहले ही मैच में पहली ही गेंद पर विकेट झटका और पॉवरप्ले में ही 2 विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी.

मयंक यादव (Mayank Yadav) ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए और इसी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन पर बात की और अपने मैन ऑफ द मैच अवार्ड का ख़िताब श्रेय साथी खिलाड़ियों को दिया.

Mayank Yadav थे काफी नवर्स

मयंक यादव ने आज 2 साल बाद क्रिकेट खेला और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बने, जिसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं? इस पर मयंक यादव ने कहा कि

“जीत में देश के लिए योगदान देना बहुत अच्छा लगता है. यह एक शानदार एहसास है, खासकर इतने लंबे समय बाद वापसी करने पर, यह मेरे लिए बहुत खास पल है.”

पिच के बारे में बात करते हुए मयंक यादव ने कहा कि

“विकेट काफी अच्छा था. मुझे इस विकेट पर गेंदबाज़ी करने में बहुत मज़ा आ रहा था, खासकर भारत में खेलने के बाद मैं पहली बार ज़िम्बाब्वे में खेल रहा हूँ. मुझे विकेट से अच्छी मदद मिल रही थी. सबसे बड़ा फ़र्क आज मिले उछाल का था और गेंद स्विंग भी हो रही थी. मैं बस ज़ोर से गेंद पटक रहा था और मुझे बहुत अच्छा उछाल मिल रहा था.”

मयंक यादव ने साथी गेंदबाजों को दिया अपने मैन ऑफ द मैच का श्रेय

अपने साथी तेज़ गेंदबाज़ों के बारे में बात करते हुए मयंक यादव (Mayank Yadav) ने कहा कि

“हमें पहली ही गेंद पर विकेट मिल गया. बाकी गेंदबाज़ों ने अपने स्पेल में दबाव बनाए रखा और इससे हमें उन्हें 120 (125) रन पर रोकने में मदद मिली.”

ALSO READ: आयरलैंड और इंग्लैंड में संघर्ष करने वाली टीम इंडिया के सामने क्यों हारी जिम्बाब्वे, कप्तान सिकंदर रजा ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...