Shubman Gill: भारतीय टीम (Team India) इस समय अफगानिस्तान टीम (Afghanistan National Cricket Team) की मेजबानी कर रही है. टीम इंडिया ने इस दौरान अफगानिस्तान की टीम को पहले टेस्ट मैच में 1 पारी और 300 रनों से शिकस्त दिया, उसके बाद भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में भारत ने अफगानिस्तान की टीम को 170 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी है.
भारतीय टीम ने भले ही दूसरे मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की जमकर आलोचना हो रही है. आइए जानते हैं किसने क्या कहा है.
गौतम गंभीर और Shubman Gill पर भड़के मनोज तिवारी
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के फैसले से खुश नही हैं. दरअसल दूसरे वनडे मैच में टीम मैनेजमेंट और कप्तान ने यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका देने का फैसला किया. दूसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में मिले मौके को वो भुना नही सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन यशस्वी जायसवाल की वजह से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इस नंबर पर 154 रनों की पारी खेली.
विराट कोहली की कमी अब तक टीम इंडिया को नही खली है, लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) और कोच गौतम गंभीर का ये फैसला मनोज तिवारी को पसंद नही आया है. मनोज तिवारी ने कहा कि
“भविष्य के लिए उन्होंने सिरदर्द पैदा कर लिया है. यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आए. शुभमन गिल ने खुद को डिमोट किया. उन्होंने वहां रन बना दिए हैं और अब वे यह सोचेंगे कि क्या उन्हें टॉप ऑर्डर में जाना चाहिए या नहीं.”
विराट कोहली और रोहित शर्मा की बढ़ी मुसीबत
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) के लिए इस सीरीज के बाद मुश्किल बढ़ गई है. रोहित शर्मा अब तक इस सीरीज में कुछ खास नही कर सके हैं, पहले वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 16 रनों की पारी खेली थी, जहां रोहित शर्मा को शुभमन गिल की वजह से रनआउट होना पड़ा था. वहीं दूसरे वनडे मैच में वो अर्द्धशतक के बेहद करीब थी, लेकिन 48 रन बनाकर आउट हो गए, उन्हें राशिद खान ने आउट किया.
अब अगर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को वनडे मैचों में मौका देना है, तो इससे रोहित शर्मा की परेशानी बढ़ने वाली है, लेकिन अगर रोहित शर्मा को मौका देना है तो फिर विराट कोहली की परेशानी बढ़ सकती है.
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने आगे क्रिकबज के हवाले से कहा कि
“मुझे समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करना चाहते हैं. मुझे क्लैरिटी की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है. जायसवाल को खेलते हुए देखकर अच्छा लग रहा है, क्योंकि वो सभी फॉर्मेट में खेलने के हकदार हैं. ऐसे में रोहित शर्मा पर काफी दबाव रहेगा.”
