Posted inक्रिकेट, न्यूज

टीम इंडिया से बार-बार बाहर होने पर छलका कुलदीप यादव का दर्द, बोले- पिछले साल भी मौका मिलने की उम्मीद थी…

Kuldeep Yadav
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप ने अब टीम इंडिया में लगातार खेलने का मौका नहीं मिलने को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने माना कि जब खिलाड़ी टीम में शामिल हो और प्लेइंग इलेवन में जगह न मिले तो बुरा जरूर लगता है।

प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर क्या बोले Kuldeep Yadav?

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने टॉकस्पोर्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि कई बार टीम कॉम्बिनेशन और रणनीति के कारण किसी खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ता है। उन्होंने साफ कहा कि जब वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होते तो उन्हें भी निराशा होती है। कुलदीप ने बताया कि खिलाड़ी के तौर पर हर कोई खेलना चाहता है, खासकर तब जब वह टीम के स्क्वॉड में मौजूद हो। हालांकि, अंतिम फैसला मैनेजमेंट की सोच और टीम की जरूरत के हिसाब से होता है।

इंग्लैंड दौरे पर एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए थे

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अपने सबसे बड़े मलाल का जिक्र करते हुए पिछले साल के इंग्लैंड दौरे की बात भी की। वह भारतीय टीम के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड गए थे, लेकिन पूरी सीरीज में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्हें कुछ मैचों में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर कोई शिकायत नहीं की और कहा कि शायद अगली बार मौका मिले।

काउंटी क्रिकेट में मिला शानदार मौका

टीम इंडिया (Team India) से लगातार बाहर रहने के बीच कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का रुख किया। यॉर्कशायर (Yorkshire) के लिए खेलते हुए उन्होंने हाल ही में शानदार गेंदबाजी की और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया।

कुलदीप ने बताया कि इंग्लिश काउंटी क्रिकेट से उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करने और नई चुनौतियों को समझने का मौका मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यहां किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं, बल्कि क्रिकेट का आनंद लेने और खुद को बेहतर बनाने के लिए आए हैं।

ALSO READ : श्रेयस अय्यर को कप्तानी में क्यों पीने पड़े कड़वे घूंट? अफगानिस्तान को हराकर संजू सैमसन ने खोले राज

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...