Posted inक्रिकेट, न्यूज

भुवनेश्वर कुमार हुए टीम इंडिया से बाहर, क्रुनाल पंड्या की हुई टीम में एंट्री, इन 7 खिलाड़ियों को भी मिला मौका!

Hardik Pandya and Krunal Pandya Team India
भुवनेश्वर कुमार हुए टीम इंडिया से बाहर, क्रुनाल पंड्या की हुई टीम में एंट्री, इन 7 खिलाड़ियों को भी मिला मौका!
News on WhatsAppJoin Now

नई दिल्ली: हांगकांग सिक्सेस 2026 से पहले भारतीय टीम (Team India) में बड़ा बदलाव किया गया है। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। इससे पहले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था।

हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम (Team India) में चयन होने के बाद भुवनेश्वर अब हांगकांग सिक्सेस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनकी जगह गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया गया है।

क्रुणाल पांड्या संभालेंगे Team India की कमान

हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत की सात सदस्यीय टीम मैदान पर उतरेगी। क्रुणाल पांड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से टीम के नेतृत्व में बदलाव हुआ है। आईपीएल में अपने प्रदर्शन और ऑलराउंड खेल के लिए पहचाने जाने वाले क्रुणाल के सामने इस छोटे प्रारूप में भारतीय टीम को बेहतर प्रदर्शन कराने की चुनौती होगी।

हांगकांग सिक्सेस अपने तेज रफ्तार और आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना जाता है। इसमें प्रत्येक टीम के छह खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं। ऐसे प्रारूप में बल्लेबाजों को कम समय में तेजी से रन बनाने होते हैं, जबकि गेंदबाजों के लिए विरोधी टीम को बड़े स्कोर से रोकना चुनौतीपूर्ण होता है।

भुवनेश्वर कुमार की जगह कुलवंत खेजरोलिया शामिल

भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को भारतीय टीम (Team India) में जगह मिलने के बाद हांगकांग सिक्सेस से हटना पड़ा है। वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

उनके स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को चुना गया है। कुलवंत आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं।

ऐसी है भारत की सात सदस्यीय टीम

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम में कप्तान क्रुणाल पांड्या के अलावा शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया शामिल हैं।

अब भारतीय टीम की नजरें इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन पर होंगी। क्रुणाल पांड्या के नेतृत्व में टीम किस तरह आक्रामक क्रिकेट खेलती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

ALSO READ: गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ पूर्ण हुआ नवरात्र महाष्टमी का अनुष्ठान, CM योगी ने की जगत कल्याण की प्रार्थना

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...