Posted inक्रिकेट, न्यूज

OUT थे केएल राहुल, अफगान कप्तान के इस ब्लंडर की वजह से नही लौटे पवेलियन, देखें वीडियो

KL Rahul OUT
OUT थे केएल राहुल, अफगान कप्तान के इस ब्लंडर की वजह से नही लौटे पवेलियन, देखें वीडियो
News on WhatsAppJoin Now

KL Rahul was Out at 16: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच आज एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टी ब्रेक तक टीम इंडिया (Team India) सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 50 ओवरों में 209 रन बना चुकी है. वहीं केएल राहुल (KL Rahul) 85 और कप्तान शुभमन गिल 26 रन बनाकर मैदान पर डंटे हुए हैं.

हालांकि केएल राहुल (KL Rahul) जब 16 रन पर खेल रहे थे, तभी गेंद उनके बल्ले का हल्का सा बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास पहुंची. इस पर अफगानिस्तान के विकेटकीपर और अन्य खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया. इसके बाद अफगान कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने रिव्यू भी नहीं लिया, जिससे राहुल को बड़ा जीवनदान मिल गया.

KL Rahul को कैसे मिला 11वें ओवर में जीवनदान?

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, उस दौरान 11वें ओवर में जिया उर रहमान, अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी कर रहे थे. इस दौरान केएल राहुल ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हल्के से बल्ले को लगकर विकेटकीपर के पास गई, जिसने कैच पूरा किया. इसके बाद अपील हुई, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट दिया.

इस दौरान केएल राहुल (KL Rahul) काफी असमंजस में दिख रहे थे, उन्होंने बार-बार ये दिखाने की कोशिस की कि गेंद उनके बल्ले से नही लगी है, उधर अफगानिस्तान के लिए स्लिप में फील्डिंग कर रहे रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी से रिव्यू लेने का इशारा किया, लेकिन विकेटकीपर अफसर इससे सहमत नजर नही आए.

अफसर से साथ न मिलने की वजह से अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने रिव्यू लेने से इनकार कर दिया, इसके बाद जब रिप्ले और स्निको मीटर की जांच की गई, तो स्पष्ट हुआ कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी. अगर अफगान कप्तान रिव्यू लेते, तो राहुल आउट हो सकते थे. ऐसे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी के एक ब्लंडर से केएल राहुल को 16 रनों पर जीवनदान मिल गया.

केएल राहुल ने उठाया जीवनदान का पूरा फायदा

16 रनों पर मिले जीवनदान का केएल राहुल ने बखूबी फायदा उठाया. केएल राहुल अब तक टी ब्रेक तक मैदान पर खड़े हैं और भारत के लिए 142 गेंदों में 10 चौके की मदद से 85 रनों की पारी खेल चुके हैं. इस दौरान केएल राहुल अपने टेस्ट करियर की 21वीं अर्धशतक पूरी कर ली है और शतक की तरफ अग्रसर हैं.

वहीं भारत के लिए यशस्वी जायसवाल 24 और साईं सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. केएल राहुल के साथ दूसरे छोर पर खुद कप्तान शुभमन गिल खड़े हुए हैं.

ALSO READ: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए Team India का ऐलान, सूर्या, हार्दिक बाहर, श्रेयस कप्तान, वैभव और प्रिंस यादव को मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...