Posted inक्रिकेट, न्यूज

गौतम गंभीर की वजह से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान? खुद कोच गंभीर ने गुस्से में बता दी वजह

Gautam Gambhir on Virat Kohli and Rohit Sharma Test
गौतम गंभीर की वजह से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान? खुद कोच गंभीर ने गुस्से में बता दी वजह
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में पिछले 2 सालों में 2 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. कोच बनते ही गौतम गंभीर ने भारत को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) जिताई, वहीं अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में गौतम गंभीर ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का ख़िताब भारत के नाम किया.

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कोच बनने के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब गौतम गंभीर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Gautam Gambhir को माना गया रोहित और विराट के संन्यास की वजह

भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और रोहित शर्मा एवं विराट कोहली को लेकर खबर आई कि इनके रिश्ते भारतीय कोच के साथ खराब हैं और इन दोनों खिलाड़ियों ने इसी वजह से संन्यास का ऐलान किया. वहीं वनडे में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के लिए भी गौतम गंभीर को जिम्मेदार माना गया. सोशल मीडिया पर हमेशा ही ये खबर आती रही कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का गौतम गंभीर से रिश्ता ठीक नही है.

अब भारतीय कोच गौतम गंभीर ने इन सब बातो को अफवाह बताया है. गौतम गंभीर ने खुद का बचाव भी किया और इन सब अफवाहों को बिना सिर पैर का बताया है.

गौतम गंभीर ने अपने बचाव में दिया बेबाक जवाब

भारतीय कोच गौतम गंभीर से जब एक पॉडकास्ट के दौरान पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने और विराट कोहली एवं रोहित शर्मा को टेस्ट से संन्यास दिलाने में गौतम गंभीर का हाथ था? इस पर भारतीय कोच गौतम गंभीर ने कहा कि

“जब तक वो ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ ईमानदार रहेंगे तब तक वो उनकी आंखों में आंखें डालकर बात कह पाएंगे. गंभीर मानते हैं कि वो कोच के पद पर अच्छा काम कर रहे हैं.”

गौतम गंभीर ने अपने बयान में आगे कहा कि

“मै भी इंसान हूं, पिछले 18 महीने में मेरे से काफी गलतियां हुई हैं, लेकिन सही नीयत के साथ गलत फैसले स्वीकार्य होते हैं, लेकिन गलत नीयत के साथ गलत फैसले अस्वीकार्य.”

ALSO READ: IPL 2026 के सभी कप्तानों के नाम आए सामने, इन टीमों ने बदल दिए अपने पुराने कप्तान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...