Team India: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और रोमांच के साथ मैदान पर भावनाओं का उबाल देखने को न मिले, ऐसा कम ही होता है। अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल (U-19 Asia Cup 2026 Final) में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हराकर खिताब जीतने के बाद भारतीय (Team India) युवा खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया।
इस दौरान उनका उत्साह इतना बढ़ गया कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों और उनके डगआउट के सामने भी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। हालात को देखते हुए सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को बीच में आकर खिलाड़ियों को रोकना पड़ा।
आखिरी गेंद पर चौका जड़कर Team India ने जीता मैच
ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 337 रन बनाए थे। उस्मान खान ने शानदार 107 रन की पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 80 और कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन बनाए। भारत की ओर से काव्य पटेल ने चार विकेट हासिल किए।
338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम (Team India) को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 और आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाकर मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से मुकाबला पाकिस्तान की ओर झुकता दिखाई देने लगा। एक समय भारत ने 252 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे।
What A Great match IND win 1 wicket 💥👑🔥
#indvspak
IND under 19 Final Win https://t.co/J33V3b9LJF— cricket Live (@Msdhoni1546796) November 14, 2026
इसके बाद मनल चौहान और मोहित उलवा ने शानदार साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। मनल ने 47 रन बनाए, जबकि मोहित ने महज 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। आखिरी ओवर में भारत (Team India) को आठ रन चाहिए थे और अंतिम गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। मोहित ने चौका जड़कर भारत को 339 रन तक पहुंचा दिया और टीम ने एक विकेट से मुकाबला जीत लिया।
What a win by u19 boys unbelievable chase
India won the u19 asia Cup
#INDvsPAK https://t.co/fG7c6XnJgZ
— Santoshvk18 (@269signofff) November 14, 2026
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने भारत ने मनाया जश्न, वीडियो वायरल
जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैदान पर जश्न के दौरान कुछ खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम के सामने भी आक्रामक अंदाज में खुशी जाहिर करते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य खिलाड़ियों को शांत कराने की कोशिश करता नजर आया।
इस मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच पारंपरिक हैंडशेक भी देखने को नहीं मिला। फाइनल के बाद भी हाथ मिलाने की औपचारिकता नहीं हुई। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
इस जीत के साथ भारत (Team India) ने पाकिस्तान से ग्रुप चरण में मिली हार का बदला भी चुका दिया और अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
ALSO READ: बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव, योगी सरकार का स्वास्थ्य से शिक्षा और सुरक्षा तक विशेष फोकस
