IND vs PAK: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज भारतीय टीम (Team India) का सामना पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) से कोलंबो में होने वाला है, इससे पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें आज बैंकॉक में आमने-सामने थी और भारतीय ए टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी, इस दौरान पाकिस्तान की टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही और पूरी पाकिस्तान की टीम मात्र 93 रनों पर आलआउट हो गई.
भारतीय टीम (IND vs PAK) जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो सिर्फ 2 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 8 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया. भारत ने कोलंबो से पहले बैंकॉक में पाकिस्तान का घमंड चकनाचूर कर दिया है.
IND vs PAK: पाकिस्तान की टीम सिर्फ 93 रनों पर हुई ढेर
भारत ए और पाकिस्तान ए (IND vs PAK) के बीच हुए इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से अलग राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 खेला जा रहा है. एसीसी के इस टूर्नामेंट में एशिया की महिला टीम हिस्सा ले रही हैं.
इस मैच में पाकिस्तान के तरफ से सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके. पाकिस्तान के लिए शवल जुल्फिकार ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए, वहीं गुल रख ने 21 और अंत में अनोशा ने 17 रन बनाए, पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े तक नही पहुंच सके, पाकिस्तान के चौथे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का आंकड़ा 7 रनों का था. 3 बल्लेबाज 4, 3 बल्लेबाज 1 और 1 बल्लेबाज ने 2 रनों की पारी खेली.
भारत के लिए सायमा ठाकुर, राधा यादव और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट झटके, वहीं मीनू और कलिता को 1-1 विकेट मिला.
भारत ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर मैच किया अपने नाम
भारत की टीम जब इस 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो भारत के लिए वृंदा दिनेश और हुमैरा काजी ने पारी की शुरुआत की, हुमैरा कुछ खास नही कर सकीं और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने भारत की पारी को संभाला, इन दोनों बल्लेबाजों ने 8.3 ओवरों में 79 रनों की साझेदारी की, इस दौरान अनुष्का शर्मा 26 गेंदों में 4 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं.
इसके बाद वृंदा दिनेश और तेजल ने भारतीय टीम को जीत दिलाई. वृंदा दिनेश ने 29 गेंदों में 12 चौके की मदद से 55 रनों की पारी खेली, वहीं तेजल ने 5 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 12 रनों की पारी खेली और भारत ने इस मैच को 10.1 ओवरों में ही 8 विकेट से जीता.
ALSO READ: IND vs PAK मैच लाइव देखने के लिए नही देना होगा 1 भी रुपया, ऐसे देख सकते हैं Free में इस मैच को Live
