Sikandar Raza: भारतीय टीम (Team India) ने अपने T20 प्रारुप के नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई में दो सीरीज खेली है, लेकिन इन दोनों सीरीजों के एस भी मैच में जीत हासिल नहीं कर पाई है। अब इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को एक बार फिर से जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज करना है।
टीम की पूरी कोशिश रहेगी की इस सीरीज में जीत हासिल करके खिताब को अपने नाम करें इसी के साथ ही अपने कप्तान को पहली जीत भी हासिल कराए, लेकिन इस सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा (Sikandar Raza) ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है। तो आइए इसके बारे में आपको भी जानकारी देते हैं की सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को क्या चेतावनी दी है।
सीरीज से पहले Sikandar Raza ने भारतीय टीम को चेताया
मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा (Sikandar Raza) ने कहा कि इस सीरीज में दोनों देशों के पास सामान मौके नहीं है। इसी के साथ ही रजा ने कहा कि
“हमें अपने टीम पर पूरा भरोसा है। इसलिए मै अपनी टीम की ओर से पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह सीरीज पूरी तरह से काफी ज्यादा रोमांचक होने वाली है।”
बता दें कि बीते समय में जिम्बाब्वे ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। टी20वर्ल्ड कप से पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हार का सामना कराया था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी टीम ने जीत हासिल की थी।
इस सीरीज को लेकर जब सिकंदर रजा (Sikandar Raza) से पूछा गया तो इस बारे में उन्होंने कहा कि
“इस सीरीज में जीत के लिए दोनों ही टीमों के बराबर के मौके हैं। इसलिए मुझे लग रहा है कि यह सीरीज काफी ज्यादा रोमांचक होने वाली है।”
इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी हैं तैयार
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्श नहीं दिखा पाए थे।
ऐसे में अब उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। फैंस को कहना है कि वैभव इस सीरीज में अपनी IPL जैसी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
इसी के साथ ही इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आराम दिया गया है और उनके स्थान पर IPL टीम पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम
जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वॉड की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, शिवन दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
