Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs WI: मैच से पहले दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, 1 बदलाव के साथ उतरेगा भारत!

Team India Playing XI IND vs WI ODI
IND vs WI: मैच से पहले दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, 1 बदलाव के साथ उतरेगा भारत!
News on WhatsAppJoin Now

वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) इस समय भारत (Team India) दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में 8 विकेट से जीता. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय टीम (Team India) ने पहले वनडे में शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन टीम इंडिया की गेंदबाजी बेहद खराब रही थी, ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज रहे आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को प्लेइंग 11 में 1 बदलाव करने का सुझाव दिया है.

नमन धीर की जगह मोहम्मद सिराज को Team India में मौका!

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा कि पहले वनडे में डेब्यू करने वाले नमन धीर की जगह पर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे टीम की गेंदबाजी पहले से मजबूत हो सके. भारतीय टीम ने पहले वनडे में बेहद खराब गेंदबाजी की थी. कुलदीप यादव ही एकलौते ऐसे गेंदबाज थे, जिनकी गेंदबाजी में दम नजर आया था.

ऐसे में आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि नमन धीर की जगह पर मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल किया जाए. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब पर बात करते हुए कहा कि

“मैं नमन धीर के खिलाफ नहीं हूं. वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन अभी भी पार्ट टाइम गेंदबाज हैं. इसलिए उनकी जगह मोहम्मद सिराज को खिलाना चाहिए.”

दूसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार.

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, आकिब नबी, गुरनूर बरार,.

ALSO READ: क्या विराट कोहली हैं सचिन तेंदुलकर से महान बल्लेबाज? आंकड़े दे रहे हैं गवाही, लेकिन सच कुछ और ही है

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...