Team India: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक अंदाज में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैच के शुरुआती चरण में पूरी तरह दबदबा बनाने वाली टीम इंडिया (Team India) आखिरी दिन श्रीलंका के निचले क्रम को समेट नहीं सकी। इस नतीजे के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।
Team India ने पहली पारी में खड़ा किया विशाल स्कोर
टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारत (Team India) ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 115 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भी 63 रन बनाए और कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाया। भारत के बड़े स्कोर ने श्रीलंका पर शुरुआत से ही दबाव बना दिया था।
श्रीलंका पहली पारी में लड़खड़ाया
भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। सोनल दिनुशा ने 103 रन बनाकर शानदार संघर्ष किया, जबकि पासिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रनों का योगदान दिया। भारत को 213 रनों की बड़ी बढ़त मिली और कप्तान ने श्रीलंका को फॉलोऑन देने का फैसला किया।
फॉलोऑन के बाद बदली पूरी कहानी
दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने गजब का संयम दिखाया। खास तौर पर सोनल दिनुशा भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी बने। उन्होंने नाबाद 133 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। पासिंदु सूरियाबंदारा ने 92 और कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए। बाद में केशरा नुवांथा ने भी 46 रनों की उपयोगी पारी खेली।
श्रीलंका ने दूसरी पारी में 154 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 429 रन बनाए। आखिरी विकेट नहीं गिरने और समय समाप्त होने के कारण भारत को जीत का मौका गंवाना पड़ा। खास बात यह रही कि फॉलोऑन के बाद श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टेस्ट बचाने में सफलता हासिल की।
मानव सुथार ने झटके तीन विकेट
भारतीय गेंदबाजों में मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन को एक-एक सफलता मिली। इसके बावजूद भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की आखिरी जोड़ी को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके।
इस ड्रॉ से भारत (Team India) को सीरीज जीत के साथ संतोष करना पड़ा, जबकि श्रीलंका ने शानदार संघर्ष करते हुए क्लीन स्वीप से खुद को बचा लिया। सोनल दिनुशा की दोनों पारियों में शतकीय बल्लेबाजी इस मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी बनकर सामने आई।
ALSO READ: बाराबंकी में बच्ची ने डीएम से लगाई सड़क बनवाने की गुहार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
