भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल (Asia Cup 2026 Final) मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय (Team India) अंडर-19 टीम पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को कम से कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम की नजरें मजबूत शुरुआत के साथ बड़ा स्कोर खड़ा करने पर होंगी।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मौका है। भारतीय टीम की कप्तानी लक्ष्य राजेश रायचंदानी (Lakshya Rajesh Raichandani) कर रहे हैं, जबकि अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। भारतीय स्क्वॉड में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) भी शामिल हैं। उनके प्रदर्शन पर भी क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें रहेंगी। इस मुकाबले (IND vs PAK) से पहले दोनों टीमों का सामना लीग मैच में हुआ था, जहां पाकिस्तान की टीम ने अंतिम ओवर में भारत को 3 विकेट से हराया था।
IND vs PAK U19 फाइनल के लिए दोनों देशों की प्लेइंग 11
भारत U19 की टीम
लक्ष्या राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सावसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शाविन विनोद और यशवीर गौड़।
पाकिस्तान U19 की टीम
उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्यम, रिजवानुल्लाह, निकाब शफीक, जहांगीर बिलाल, हुजैफा अहसान, मोहम्मद हुजैफा और अब्दुल सुभान।
IND vs PAK फाइनल में भारतीय गेंदबाजों के सामने होगी बड़ी चुनौती
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का पाकिस्तान (IND vs PAK) का फैसला मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है। भारतीय गेंदबाजों के सामने शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की चुनौती होगी। अगर टीम इंडिया शुरुआती विकेट हासिल करने में सफल रहती है तो पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका जा सकता है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान के बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वे विकेट बचाकर तेजी से रन बनाएं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय युवा खिलाड़ी गेंदबाजी में कैसा प्रदर्शन करते हैं और पाकिस्तान की टीम पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाती है।
