भारतीय टीम (Team India) अब आईसीसी विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) की तैयारी में लगी हुई है. टीम इंडिया ने पिछले बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में आईसीसी विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) में बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन टीम इंडिया (Team India) को ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team0 के खिलाफ फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया (Team India) अब 2027 विश्व कप की तैयारी कर रही है.
अब भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम की ऑल टाइम प्लेइंग 11 का चुनाव किया है, जिसमें उन्होंने कई सुपस्टार खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है। तो आइए हम आपको रॉबिन उथप्पा के द्वारा चुनी गई प्लेइंग 11 के बारे में जानकारी देते हैं।
रॉबिन की प्लेइंग 11 में नहीं मिली रोहित शर्मा को जगह
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अपनी एक ऑल टाइम ODI प्लेइंग 11 का ऐलान किया है। इस प्लेइंग 11 में रॉबिन ने भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को मौका दिया है। वहीं प्लेइंग 11 में तीसरे नंबर पर रॉबिन ने विराट कोहली को रखा है।
इसी के साथ ही मध्यक्रम में रॉबिन उथप्पा ने युवराज सिंह और सुरेश रैना को मौका दिया है जो कि टीम के लिए एक बड़ी ढाल बनकर मैदान में खड़े हो सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी Team India की कप्तानी
महेंद्र सिंह धोनी को रॉबिन उथप्पा ने विकेटकीपर और कप्तानी पद सौंपा है। जो कि टीम में सबसे बड़ी और अहम जिम्मेदारी होती है। इसके अलावा कपिल देव, अनिल कुंबले, रवींद्र जडेजा को मौका दिया है, लेकिन हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया है।
रॉबिन उथप्पा की ऑल टाइम प्लेइंग 11
रॉबिन उथप्पा के द्वारा चुनी गई भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें महेंद्र धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।
