Posted inक्रिकेट, न्यूज

बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK मैच तो इस टीम को होगा फायदा, सुपर 8 में जगह हो जाएगी पक्की!

IND vs PAK Team India BCCI Pakistan
बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK मैच तो इस टीम को होगा फायदा, सुपर 8 में जगह हो जाएगी पक्की!
News on WhatsAppJoin Now

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच आज एक हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच श्रीलंका में कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच पर बारिश का साया है. मौसम विभाग के अनुसार कोलंबो में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के दौरान झमाझम बारिश हो सकती है.

क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को पूरा देखना चाहते हैं, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो कैसे इस मैच का परिणाम निकाला जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर ये मैच नहीं हो पाता है तो पॉइंट्स टेबल पर इसका क्या असर पड़ेगा और क्या कुछ कहते हैं आईसीसी के नियम.

IND vs PAK मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच के बीच बारिश खलल डाल सकती है, रिपोर्ट्स की मानें तो दोपहर के 2 बजे तक कोलंबो में बारिश न होने की सम्भावना है, रिपोर्ट्स की मानें तो 2 बजे तक मौसम साफ रहेगा. हालांकि इसके बाद बादल का साया कोलंबो पर मंडराने लगेगा. रात के 8 बजे तक 93 फीसदी बारिश होने की सम्भावना है, लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहेगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान बारिश होने की वजह से टॉस में देरी हो सकती है, वहीं मैच को 8 या 10 ओवरों का कराया जा सकता है अगर बारिश 8 बजे तक बंद हो जाती है, तो मैच जरुर होगा, क्योंकि आर प्रेमदासा का सीवेज सिस्टम काफी अच्छा है और 1 घंटे के अंदर मैदान को मैच के लायक बनाया जा सकता है.

IND vs PAK मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो कौन बनायेगा सुपर 8 में जगह?

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मैच अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दे दिए जाएंगे, क्योंकि आईसीसी इवेंट में ग्रुप लीग के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नही रखा जाता है. आईसीसी के नियमो के अनुसार रिजर्व डे मैच सिर्फ नॉक आउट मैचों के लिए होते हैं, ऐसे में बारिश की वजह से ये मैच आज नही हो पाया तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे.

ऐसे में दोनों ही टीमों के 5-5 अंक हो जाएंगे. भारत की टीम बेहतर नेट रनरेट की वजह से टॉप पर रहेगी, वहीं पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर रहेगी. इसके बाद भारत को नीदरलैंड और पाकिस्तान को नामीबिया से खेलना है, ऐसे में दोनों टीम अपने-अपने मैचों में जीत हासिल करके 7-7 अंको के साथ सुपर 8 में जगह बना लेंगी.

ALSO READ: सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को बताया मामूली गेंदबाज, कहा “वो बस एक ऑफ स्पिनर है, इससे ज्यादा कुछ नही….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...