Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs NZ, STATS: 2, 4 नही मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, ईशान किशन ने रनों के साथ रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार, भारत बना दुनिया की नंबर 1 टीम

Ishan Kishan Team India IND vs NZ
IND vs NZ, STATS: 2, 4 नही मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, ईशान किशन ने रनों के साथ रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार, भारत बना दुनिया की नंबर 1 टीम
News on WhatsAppJoin Now

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 5वां और अंतिम मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला गया, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन (Ishan Kishan) के शतक और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के अर्द्धशतक एवं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए.

इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) बल्लेबाजी के लिए उतरी, टीम ने शानदार शुरुआत की और 2 विकेट के नुकसान पर 9 ओवरों में ही 117 रन बना डाले, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की और न्यूजीलैंड की टीम (IND vs NZ) को 225 रनों पर 19.4 ओवरों में ही आलआउट कर दिया है.

IND vs NZ मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए इस मैच में जहां रनों की बारिश हुई, वहीं रिकॉर्ड की भी बारिश हुई. भारत के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने रनों का अंबार लगाया, लेकिन भारत (IND vs NZ) ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो आज दुनिया की पहली टीम बन गई है.

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच मैच में आइए जानते हैं कौन से रिकॉर्ड बने और कौन से रिकॉर्ड टूटे.

1.सूर्यकुमार यादव ने आज 6वां टी20I मैन ऑफ द सीरीज जीता, इससे पहले वानिंदु हसरंगा और विराट कोहली ने भी 6-6 बार ही ये कारनामा किया है.

2.सूर्यकुमार यादव दुनिया के एकलौते ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिसने अब तक कोई भी सीरीज नही गंवाई है.

3.टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक छक्के

41 बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर, सोफिया 2025

36 भारत बनाम न्यूजीलैंड, त्रिवेंद्रम 2026 *

35 वेस्ट इंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन 2023

34 वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज 2023

4.टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोनों पारी मिलाकर बने सबसे ज्यादा रन

517 वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 2023

496 भारत बनाम न्यूजीलैंड, त्रिवेंद्रम 2026 *

489 वेस्ट इंडीज बनाम भारत, लॉडरहिल 2016

5.टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

5/51 अर्शदीप सिंह बनाम न्यूजीलैंड, त्रिवेंद्रम 2026

5/40 अल्जारी जोसेफ बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2023

5/39 लुंगी एनगिडी बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल 2022

6.यह चौथी बार है जब भारत ने किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 100 से अधिक का व्यक्तिगत स्कोर और 5 से अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है. अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऐसा केवल 13 बार हुआ है और किसी अन्य टीम ने इससे अधिक बार ऐसा नहीं किया है. भारतीय टीम ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम है.

7.पावरप्ले के अंदर भारत के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज

57*(25) फिन एलन, त्रिवेंद्रम 2026

56*(24) लिटन दास, एडिलेड 2022

52(21) कैमरून ग्रीन, हैदराबाद 2022

51*(21) जॉनसन चार्ल्स, लॉडरहिल 2016

8.भारत के खिलाफ पावरप्ले में उच्चतम स्कोर बनाने वाली टीमें

79/1 न्यूजीलैंड त्रिवेंद्रम 2026 *

78/0 वेस्ट इंडीज लॉडरहिल 2016

78/1 साउथ अफ्रीका गेबेरहा 2023

75/2 श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2018

9.पूर्ण सदस्य टीम के खिलाफ उच्चतम स्कोर

304/2 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैनचेस्टर 2025

297/6 भारत बनाम बांग्लादेश हैदराबाद 2024

283/1 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2024

278/3 अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड देहरादून 2019

271/5 भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) त्रिवेंद्रम 2026*

10.द्विपक्षीय श्रृंखला में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के

69 भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026 (5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच)

64 इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज 2023 (5)

64 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्ट इंडीज 2025 (5)

62 कंबोडिया बनाम इंडोनेशिया 2025 (8)

11.भारतीय टीम ने आज एक पारी में 23 छक्के जड़े, इससे पहले ये कारनामा भारतीय टीम ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतने ही छक्के लगाए हैं.

12. ईशान किशन ने आज 42 गेंदों में शतक जड़ा, ये किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा 5वां सबसे तेज शतक है.

13.न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के गेंदबाज द्वारा एक ओवर में दिए गए सबसे अधिक रन

30 डैरिल टफी बनाम ऑस्ट्रेलिया, ऑकलैंड 2005

29 हैमिश बेनेट बनाम वेस्ट इंडीज, ऑकलैंड 2020

29 इश सोढ़ी बनाम भारत, विशाखापत्तनम 2026

29 इश सोढ़ी बनाम भारत, त्रिवेंद्रम 2026

14.टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (गेंदों के आधार पर)

1822 सूर्यकुमार यादव *

1947 मोहम्मद वसीम

2068 जोस बटलर

2077 आरोन फिंच

2113 डेविड वार्नर

2149 रोहित शर्मा

2169 विराट कोहली

ALSO READ: “BCCI ने इसके साथ राजनीति की… ईशान किशन ने मात्र 44 गेंदो में खेली 103 रनों की पारी, BCCI पर भड़के फैंस लगाई फटकार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...