IND vs NZ Final, Team India Playing 11: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) पहली बार आईसीसी विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है, वहीं टीम इंडिया (Team India) तीसरी बार इस टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही प्रबल दावेदार के रूप में उतरी थी.
वहीं न्यूजीलैंड की टीम अंडरडॉग टीम के रूप में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंची है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 का ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरने वाली है.
Team India में नही होगा कोई बदलाव
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के लिए भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नही होने वाला है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्ही 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताने वाली है, जो इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतरी थी.
रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि फाइनल में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के साथ उतरेगी, टीम मैनेजमेंट को पिछले 3 मैचों में जीत दिलाने वाली टीम पर पूरा भरोसा है और वो उसी टीम के साथ मैदान में उतरने वाली है.
🚨 NO CHANGES FOR TEAM INDIA 🚨
– Indian team is likely to go with an unchanged 11 for the T20 World Cup final. [Devendra Pandey] pic.twitter.com/FCVIw5U8UQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 8, 2026
वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को लेकर थी चर्चा
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर काफी चर्चा थी कि इन दोनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अब तक इस टूर्नामेंट में बेहद खराब रहा है. अभिषेक शर्मा के बल्ले से सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्द्धशतक निकला था. वहीं बाकि के मैचों में उन्होंने कुछ खास नही किया है, वहीं 3 मैचों में तो वो खाता तक नही खोल सके हैं.
इसके साथ ही वरुण चक्रवर्ती का भी सुपर 8 से प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इस खिलाड़ी के सामने तेजी से रन बनाए तब से वरुण चक्रवर्ती लय में नजर नही आ रहे हैं, वहीं इंग्लैंड की टीम ने तो वरुण चक्रवर्ती के ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 24 गेंदो पर 63 रन ठोक डाले.
टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के लिए Team India
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
