Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: वैभव के साथ फिर हुआ धोखा, श्रेयस ने नही दिया मौका, टॉस के वक्त बताई मौका न देने की असली वजह

IND vs ENG Shreyas Iyer
IND vs ENG: वैभव के साथ फिर हुआ धोखा, श्रेयस ने नही दिया मौका, टॉस के वक्त बताई मौका न देने की असली वजह
News on WhatsAppJoin Now

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है, आज के मैच में भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक बार फिर टॉस जीता है, लेकिन इस बार उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इससे पहले श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड (Ireland Cricket Team) के खिलाफ भी टॉस जीता था, लेकिन दोनों बार पहले गेंदबाजी की थी.

भारतीय टीम को इससे पहले दोनों मैचों में आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में आज का मैच टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहले टी20 मैच में किन खिलाड़ियों को मौका मिला है, आइए जानते हैं.

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर अपनी प्लेइंग 11 और पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के पीछे की वजह का खुलासा किया है. श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“हम पहले बैटिंग करेंगे. यह हमारे लिए एक शानदार मौका है. कप्तान के तौर पर यह मेरी दूसरी सीरीज़ है, मैं काफी उत्साहित हूँ. हमें वही मिला जो हम चाहते थे; कल हमने माहौल के हिसाब से ढलने के लिए प्रैक्टिस सेशन किया था. सब ठीक है (ड्रेसिंग रूम का माहौल). आयरलैंड सीरीज़ अब पुरानी बात हो गई है. विकेट पर काफी घास है. यह नहीं कहा जा सकता कि पिच कैसा खेलेगी, लेकिन हमारा इरादा पक्का मज़बूत रहेगा. हम तीन स्पिनरों के साथ उतर रहे हैं.”

वहीं हैरी ब्रूक ने टॉस हारने के बाद कहा कि

“गेंदबाजी करने का मन था, इस नतीजे से खुश हूं. विकेट अच्छा लग रहा है. [टेस्ट क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में बदलाव की चुनौती और इंग्लैंड टीम के माहौल पर] माहौल बहुत अच्छा है. हम एक मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ इस सीरीज की शुरुआत के लिए बहुत उत्सुक हैं, और साथियों के साथ वापस आकर अच्छा लग रहा है और यही क्रिकेट का हिस्सा है. आपको अगली सीरीज के लिए जितनी जल्दी हो सके तैयार होना होगा, और अपने लिए इसे जितना हो सके आसान बनाने की कोशिश करनी होगी.”

सीरीज (IND vs ENG) के दौरान अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करने के बारे में जब हैरी ब्रूक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“हां, बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ी हैं, और मेरे लिए यह बहुत अच्छा है कि मैं मैच के बीच में उन पर भरोसा कर सकता हूं और जब मुझे मदद की जरूरत होती है तो जोस बटलर, फिल साल्ट और सैम कुरेन जैसे खिलाड़ियों का साथ होना वाकई मददगार है.”

वहीं इंग्लैंड (IND vs ENG) की प्लेइंग इलेवन और टीम संयोजन पर बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा कि

“हम हैं: जोस बटलर, साल्ट ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे, मैं तीसरे नंबर पर, बेथेल चौथे नंबर पर, लिविंगस्टोन पांचवें नंबर पर, सैम कुरेन छठे नंबर पर, जैक्स सातवें नंबर पर, डॉसन आठवें नंबर पर, राशिद, साकिब महमूद और ल्यूक वुड नौवें, दसवें और ग्यारहवें नंबर पर.”

IND vs ENG: पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

ALSO READ; पहले टी20 के लिए बदली टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, अभिषेक-संजू नहीं ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...