Posted inक्रिकेट, न्यूज

इंग्लैंड पर जीत के बावजूद भी खुश नही हैं कप्तान शुभमन गिल, कहा “विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही…

Rohit Sharma on ROKO
इंग्लैंड पर जीत के बावजूद भी खुश नही हैं कप्तान शुभमन गिल, कहा "विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही...
News on WhatsAppJoin Now

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल रात खेला गया, जहां इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जो रूट (Joe Root) और लियाम डॉसन (Liam Dawson) के अर्द्धशतक की बदौलत 258 रन बनाने में सफल रही. इसके जवाब में भारत ने 262 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.

मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पोस्ट मैच में आए और इस जीत को लेकर बात की, शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया कि क्या रणनीति रही थी.

Shubman Gill ने किया विराट कोहली और रोहित शर्मा का बचाव

भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) ने आज काफी समय बाद बल्ला थामा, लेकिन इंग्लैंड के सामने दोनों ही लय में नजर नही आए. विराट कोहली ने सिर्फ 5 रन बनाए, वहीं रोहित शर्मा ने 11 रनों की पारी खेली. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का बचाव किया.

शुभमन गिल ने कहा कि

 “यहां साउथ अफ्रीका जैसी परिस्थितियां थीं और बल्लेबाजों के लिए नई गेंद से खेलना आसान नहीं था. गेंद हरकत कर रही थी और रन बनाना मुश्किल लग रहा था. बाद में विकेट पर बल्लेबाजी आसान हो गई. इस तरह की पिचों पर अगर हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं, तो ये हमारे लिए अच्छा होगा.”

शुभमन गिल ने तोड़ा इंग्लैंड का घमंड

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) मैच जीतने के बाद काफी खुश नजर आए. भारत के लिए शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्द्धशतक जड़ा. शुभमन गिल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, वहीं अक्षर पटेल और सुंदर ने अर्द्धशतक जड़कर नाबाद लौटे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच में अपने बल्लेबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“जब आपकी टीम का मिडिल ऑर्डर, लोअर मिडिल ऑर्डर इस तरह से रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो कप्तान के तौर पर आपको काफी आत्मविश्वास आता है.”

वहीं शुभमन गिल ने टॉस के वक्त कहा था कि वो अगर टॉस जीतते तो भी पहले गेंदबाजी करते, मैच जीतने के बाद जब उनसे पूछा गया कि आखिर वो गेंदबाजी क्यों करना चाहते थे. इस पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि

“हमारा गेंदबाजी अटैक थोड़ा युवा है और हमारी बल्लेबाजी अनुभवी है. पहले मैच में हम गेंदबाजी करना चाहते थे और 320 रनों का लक्ष्य भी बढ़िया होता. हम लोगों ने शानदार गेंदबाजी की. शुरुआत में हमें दबाव में डाला गया लेकिन हमने वापसी की.”

ALSO READ: विराट और रोहित ने तो हरा ही दिया था, 22वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल के इस मास्टर स्ट्रोक से भारत ने जीता हारा हुआ मैच

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...