Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: वानखेड़े में भारत टॉस हारा, टीम में हुआ एक बदलाव, सूर्या ने कहा- “मैं पहले……

IND vs ENG Toss Report
News on WhatsAppJoin Now

Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम (Team India) को ऐसे में पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना होगा.

भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसका सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा.

हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर कर दी सूर्यकुमार यादव की मदद

भारतीय टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद कहा कि वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद रवि शास्त्री से बात करते हुए कहा कि

“हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं. पिच अच्छी लग रही है, उम्मीद है कि हम गेंदबाज़ी में अच्छी शुरुआत करेंगे. जाहिर है, इस मैदान पर उन्हें हमसे कहीं ज्यादा अनुभव है. टी20 क्रिकेट बहुत ही अनिश्चित खेल है, कुछ भी हो जाए तो पता नहीं चलता. उम्मीद है कि हम दर्शकों को शांत रख पाएंगे. रेहान की जगह ओवर्टन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.”

वहीं भारतीय (Team India) कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. सेमीफाइनल, बड़ा मैच, और हवा भी चल रही है. मुझे नहीं लगता कि ज्यादा ओस पड़ेगी. पिच अच्छी लग रही है. सबसे अच्छी, सभी क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को बधाई. टीम वही है.”

Team India vs ENG दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

ALSO READ: T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हुई बारिश तो फाइनल में होगी इस टीम की एंट्री, जानिए क्या कहता है ICC का नियम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...