IND vs AFG: भारतीय खिलाड़ी इस समय आईपीएल (IPL) खेलने में व्यस्त हैं. वहीं इसके बाद भारतीय टीम (Team India) को आयरलैंड (Ireland Cricket Team) का दौरा करना है, लेकिन आईपीएल के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने एक और सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस दौरान अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) भारत के दौरे पर होगी, जहां भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज और टेस्ट मैच खेले जाने हैं.
ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच ये 1 मात्र टेस्ट मैच कब होगा और ये टेस्ट मैच WTC का हिस्सा क्यों नही होगा, आइए जानते हैं.
IND vs AFG सीरीज का शेड्यूल
इसी साल जून में अफगानिस्तान (IND vs AFG) की टीम भारत के दौरे पर आ रही है. इसमें पहले एक टेस्ट खेला जाएगा, उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो एक टेस्ट होगा, वो 6 जून से शुरू होगा और 10 जून तक चलेगा. इस सीरीज के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे.
इससे पहले साल 2018 में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट खेला गया था. ये अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मुकाबला था. बेंगलुरु में खेले गए इस मैच को भारत ने पारी और 262 रन से जीता था.
इस वजह से WTC का हिस्सा नही होगा IND vs AFG टेस्ट मैच
इस मुकाबले के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल ना होने का कारण बड़ा साफ है. आईसीसी के नियमों के अनुसार अफगानिस्तान की टीम इस डब्ल्यूटीसी चक्र का हिस्सा नहीं है, जो साल 2025 में शुरू हुआ था और 2027 तक चलेगा. आईसीसी ने तय किया है कि जो टीमें टॉप 9 में होंगी, उनके बीच जो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, वे डब्ल्यूटीसी का हिस्सा होंगे, बाकी मैच नहीं.
केवल अफगानिस्तान ही नहीं, कोई टीम अगर आयरलैंड और जिम्बाब्वे से भी टेस्ट खेलती है, तो वो भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होता. जो टीमें डब्ल्यूटीसी खेलती हैं, उन्हें एलीट ग्रुप का हिस्सा माना जाता है. यानी इस मैच की हार जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर कोई असर नहीं होगा.
