Posted inक्रिकेट

IND VS AFG: तीसरे वनडे के लिए बदली भारतीय टीम, अफगानिस्तान के खिलाफ इस घातक आलराउंडर की टीम इंडिया में एंट्री

Team India IND vs AFG Virat Kohli and KL Rahul
IND VS AFG: तीसरे वनडे के लिए बदली भारतीय टीम, अफगानिस्तान के खिलाफ इस घातक आलराउंडर की टीम इंडिया में एंट्री
News on WhatsAppJoin Now

Team India: क्रिकेट जगत में फैंस को कई सारे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं, अभी कुछ समय पहले फैंस IPL 2026 का लुप्त उठा रहे थे, जो कि 31 मई को समाप्त हो चुका है। IPL खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम (Team India) अपनी पहली सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम ने तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया है और आलराउंडर गेंदबाज की टीम में एंट्री कराई है।

दरअसल इस सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) स्क्वाड में बेहतरीन गेंदबाज को शामिल करने का फैसला लिया है। इस फैसले का अहम हिस्सा यह है कि टीम में जिस खिलाड़ी को शामिल किया गया है उसे IPL 2026 में खेलने का मौका नहीं दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी उस अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। तो आइए हम आपको भी इस बेहतरीन गेंदबाज के बारे में जानकारी देते हैं।

IND VS AFG सीरीज के बीच Team India में शामिल हुआ यह गेंदबाज

IND VS AFG के बीच जिस बेहतरीन गेंदबाज को भारतीय टीम इंडिया में शामिल किया गया वह कोई और नहीं बल्कि बेहतरीन बल्लेबाजों को मैदान में अपनी गेंदबाजी से परेशान करने वाला गेंदबाज हर्षित राणा हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर्षित राणा T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह इस T20 में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने थे।

इसी के साथ ही इस सीरीज के बाद वह क्रिकेट जगत से काफी दूर हो गए थे, लेकिन एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में फिर स वापसी करने के लिए कहा है।

BCCI  के CoE में समय बीता रहे हैं हर्षित राणा

हाल ही में BCCI ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को इस बारे में जानकारी दी है कि गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) वनडे सीरीज के लिए पहले ही भारतीय टीम (Team India) में शामिल हो जाते, लेकिन वह काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं, इसलिए उन्हें अभ्यास करने की काफी ज्यादा जरूरत है, जिससे वह आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन दिखा सकें।

इसी के साथ ही BCCI के स्टाफ ने बताया कि वह अभी हर दिन केवल 9 से 10 ओवर फेंक पा रहे हैं। इसी तरह से वह 17 जून तक क्लियर कर लेंगे, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

हार्दिक पंड्या की जगह Team India में शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IPL 2026 दौरान भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को क्वाड्रिसेप्स में गहरी चोट आई है। जिसके कारण वह भारतीय टीम के लिए वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम स्क्वाड में BCCI किसी तरह का बदलाव नहीं करने वाली है यानी कि हार्दिक पंड्या की जगह टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को न शामिल करके मैनेजमेंट बिना किसी रिप्लेसमेंट के ही टीम को आगे बढ़ाना चाहती हैं।

ALSO READ: भारत के बाद अफ्रीका से मिली हार के बाद टूट गई फातिमा सना, डगआउट में बैठकर फूट फूटकर रोई पाकिस्तानी कप्तान

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...