भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा (Tilak Varma) उपकप्तान होंगे। वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) की लंबे समय बाद T20I टीम में वापसी हुई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पहले मुकाबले में कप्तान और टीम मैनेजमेंट किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरेंगे। खासतौर पर संजू सैमसन की वापसी के बाद विकेटकीपिंग और ओपनिंग स्लॉट को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ओपनिंग में अभिषेक और वैभव को मिल सकता है मौका
पहले T20I में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। वैभव ने जिम्बाब्वे सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम में बरकरार रखा है।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा मध्यक्रम संभाल सकते हैं। शिवम दुबे (Shivam Dube) भी टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प देंगे।
IND vs AFG संजू सैमसन को लेकर सबसे बड़ा सवाल
संजू सैमसन की टीम में वापसी इस सीरीज की सबसे बड़ी खबरों में से एक है। हालांकि प्लेइंग-11 में उनकी जगह अभी तय नहीं मानी जा सकती। विकेटकीपर के तौर पर उनके सामने ईशान किशन (Ishan Kishan) का विकल्प भी मौजूद है।
अगर टीम मैनेजमेंट संजू को मौका देता है तो उन्हें विकेटकीपर के साथ बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका मिल सकती है। वहीं एक अन्य संभावित रणनीति में उन्हें बाहर बैठाकर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में संजू के लिए वापसी के बावजूद Playing 11 में जगह पक्की करना आसान नहीं होगा।
गेंदबाजी में अक्षर पटेल (Axar Patel), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy), रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे नाम नजर आ सकते हैं। हालांकि बुमराह समेत कुछ खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।
IND vs AFG सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम :
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली t20 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कि बात करें तो उसमें अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।
ALSO READ : Indian Cricket के वो महागुरु जिन्होंने क्रिकेटर नही देश के लिए हीरे तरासे
