Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs UAE: टॉस हारते ही तिलक वर्मा ने बदल दी पूरी टीम, पाकिस्तान के खिलाफ हार के 3 गुनाहगार हुए बाहर

IND A vs UAE A Toss
IND vs UAE: टॉस हारते ही तिलक वर्मा ने बदल दी पूरी टीम, पाकिस्तान के खिलाफ हार के 3 गुनाहगार हुए बाहर
News on WhatsAppJoin Now

Team India: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (Rising Stars Asia Cup 2026) के 11वें मुकाबले में भारत ए (IND A) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE A) की टीमें आमने-सामने हैं। दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में यूएई (UAE Cricket Team) के कप्तान बासिल हमीद (Basil Hameed) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

ऐसे में तिलक वर्मा (Tilak Varma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India) पहले गेंदबाजी करने उतरेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया (Team India) ने अपने प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव किए हैं। आइए देखते हैं किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

Team India ए की प्लेइंग XI में तीन बदलाव

पाकिस्तान ए के खिलाफ पिछले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। टीम में प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को मौका दिया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को आयुष बडोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव की जगह शामिल किया गया है।

भारत ए की प्लेइंग XI

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया का जीतना जरूरी

भारत ए के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। टीम ने नेपाल के खिलाफ शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, लेकिन पाकिस्तान ए के खिलाफ उसे 48 रन से हार झेलनी पड़ी। अब सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत करने के लिए भारतीय टीम की नजर यूएई के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगी।

वहीं, यूएई की टीम भी इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगी।

ALSO READ: IND vs NZ: पहला टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को हुआ तगड़ा नुकसान, WTC फाइनल की राह मुश्किल, देखें पॉइंट्स टेबल

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...