Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव और तिलक ने लिया अपमान का बदला, विप्रज निगम और अनुकूल रॉय के बदौलत भारत ने श्रीलंका को 66 रनों से रौंद जीता ट्रॉफी

IND A vs SL A Team India Won 66 runs
वैभव और तिलक ने लिया अपमान का बदला, विप्रज निगम और अनुकूल रॉय के बदौलत भारत ने श्रीलंका को 66 रनों से रौंद जीता ट्रॉफी
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) ए टीम इस समय तिलक वर्मा (Tilak Varma) की अगुवाई में श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) में है. इस दौरान भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के बीच ट्राई सीरीज खेली गई. इस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका ए (IND A vs SL A) के बीच आज खेला गया. जहां टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम (Team India) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के 94 रन और तिलक वर्मा के 67 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 377 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 47.1 ओवरों में 311 रन ही बना सकी और इस मैच को 66 रनों से गंवा बैठी, इसी के साथ भारत (Team India) ने फाइनल के साथ ट्रॉफी अपने नाम की.

वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा की बदौलत Team India ने खड़ा किया विशाल स्कोर

भारतीय टीम (Team India) जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पारी की शुरुआत की, प्रियांश आर्या ने एक छोर से समझदारी भरी पारी खेली, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे छोर से तेजी से रन बनाना शुरू किया, वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्द्धशतक जड़ा, वहीं 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेलकर आउट हुए, जबकि प्रियांश आर्या ने 32 रन बनाए.

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ऋतुराज गायकवाड़ 40 और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र 36 रन बनाकर चलते बने, लेकिन दूसरे छोर से तिलक वर्मा ने कमान सम्भाले रखी और 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, बाकी का काम अंत में विप्रज निगम और अनुकूल रॉय ने किया. विप्रज निगम ने 20 गेंदों में 27 तो अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, अनुकूल ने इस दौरान 1 चौका और 4 छक्का जड़ा. भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 377 रन बनाए.

यश ठाकुर के बाद विप्रज निगम और अनुकूल रॉय के तूफ़ान में उड़ी श्रीलंका की टीम

श्रीलंका की टीम जब भारत (Team India) द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो भारत के 3 गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ने घुटने टेक दिए. भारत के लिए यश ठाकुर, विप्रज निगम और अनुकूल रॉय ने शानदार गेंदबाजी की. यश ठाकुर ने श्रीलंका को शुरुआत झटक दिए, जिससे विरोधी टीम कभी उबर ही नही सकी.

श्रीलंका के लिए निरोशन डिकवेला ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि अविष्का फर्नांडो 3 रन पर आउट हो गए. नुवानिदू फर्नांडो भी यश ठाकुर का शिकार बने. इसके चलते श्रीलंका ए के 75 रन तक तीन विकेट गिर चुके थे और टीम फिर मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी. इंडिया ए के लिए यश ठाकुर और विपराज निगम ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि अनुकूल रॉय ने दो विकेट हासिल किए. श्रीलंका ए की टीम 47.1 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई और लक्ष्य से 66 रन दूर रह गई.

ALSO READ:इंग्लैंड के खिलाफ ODI में पक्की थी यशस्वी जायसवाल की जगह, जानिए किसकी वजह से शतक जड़ने के बावजूद किया गया बाहर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...