आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कल भारतीय टीम (Team India) का सामना जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe National Cricket Team) से हुआ. भारतीय टीम को इस मैच में जिम्बाब्वे के सामने 72 रनों से जीत मिली, लेकिन टीम इंडिया (Team India) इसके बावजूद सेमीफाइनल में नही पहुंच सकी है. भारत ने सुपर 8 के अपने 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमे उसे 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है.
भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन बनाने में सफल रही. जिम्बाब्वे की टीम को 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा है.
भारत की जीत के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के इस मैच में भारत (Team India) के 72 रनों की जीत के बाद अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं जिम्बाब्वे की टीम लगातार 2 हार के बाद आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है.
वहीं ग्रुप 1 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर वेस्टइंडीज की टीम है, वेस्टइंडीज ने सुपर 8 में 2 मैच खेले हैं, जिसमे 1 में उन्हें जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा. वहीं भारतीय टीम ने भी 2 मैच खेले हैं और इन 2 मैचों में से 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम नेट रनरेट मामले में वेस्टइंडीज से नीचे है.
अब Team India को बस करना होगा सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये 1 काम
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में 4 टीमें जगह बनाने वाली है. ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और ग्रुप 2 से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. वहीं ग्रुप 1 से अब सेमीफाइनल की रेस में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं. वहीं ग्रुप 2 से न्यूजीलैंड की टीम अगर आज इंग्लैंड की टीम को शिकस्त देने में सफल रही तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है.
अब अगर भारतीय टीम (Team India) की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा. ये मैच क्वाटर फाइनल मैच की तरह होगा. भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज को शिकस्त देने में सफल रहा तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना तय है.
