ICC T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब अपने अंतिम चरण में आ चूका है, आज आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की टीम के बीच खेला जाना है. भारतीय टीम (Team India) अब तक 2 बार इस ख़िताब को अपने नाम कर चुकी है, पहली बार टीम इंडिया ने ये ख़िताब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में जीता था, वहीं दूसरी बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारत को टी20 विश्व कप जीताया था. अब बारी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की है.
वहीं न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) अब तक कोई भी टी20 विश्व कप अपने नाम नही कर सकी है, ऐसे में अगर न्यूजीलैंड की टीम ये ख़िताब जीतती है, तो पहली बार उसके नाम आईसीसी विश्व कप की ट्रॉफी होगी. अब इस फाइनल मुकाबले से पहले जानते हैं कि जीतने वाली टीम को कितने पैसे मिलने वाले हैं.
T20 World Cup 2026 जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश
आईसीसी टी20 विश्व कप में जो भी टीमें हिस्सा लेती हैं, उन्हें अच्छी खासी प्राइज मनी आईसीसी की तरफ से दिया जाता है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए भी आईसीसी ने अच्छी खासी प्राइज मनी का ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के लिए $13.5 मिलियन के प्राइज पूल की घोषणा की है. इस राशि को भारतीय रुपयों में देखें तो ₹120 करोड़ रुपये की आस पास आता है.
रिपोर्ट्स की मानें तो जो भी टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का खिताब जीतेगी उस पर पैसों की बारिश होने वाली है, वहीं हारने वाली टीम पर भी करोड़ो की बारिश होगी. रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रॉफी जीतने वाली टीम को सबसे ज्यादा $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) मिलेंगे. वहीं रनर-अप को $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़) प्रदान किए जाएंगे. इसके साथ ही सेमीफाइनल से बाहर होने वाली टीमों को लगभग 11 करोड़ रूपये आईसीसी की तरफ से दिए जाएंगे.
T20 World Cup 2026 में हिस्सा लेने वाली बाकि टीमों को भी मिलेंगे पैसे
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. इनमे से 8 टीमें ही सुपर 8 तक पहुंची थीं, बाकि की 12 टीमों का सफर ग्रुप लीग में खत्म हो गया था. वहीं बांग्लादेश की टीम ने अपना नाम वापस ले लिया था, बांग्लादेश की टीम पर पैसों की बारिश होगी. बांग्लादेश की टीम को ग्रुप लीग से बाहर होने वाली टीमों के बराबर ही पैसे मिलेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपर 8 तक का सफर तय करनी वाली टीमों को क्रमशः $380,000-$380,000 (लगभग ₹7.24 करोड़) प्रदान किए जाएंगे. जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी तगड़ी टीमें शामिल है.
वहीं बांग्लादेश समेत बाकि टीमों को क्रमशः $250,000-$250,000 की राशि प्रदान की जाएगी. भारतीय रुपयों में देखें तो सभी टीमों का क्रमशः ₹2.29 करोड़-₹2.29 करोड़ मिलेंगे.
ALSO READ: वरुण चक्रवर्ती होंगे टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात
