Posted inक्रिकेट, न्यूज

ODI World Cup 2027 के लिए भारत के ग्रुप में होंगी ये टीमें, जानिए क्या इस बार भी होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

ODI World Cup 2027 Team India Group
ODI World Cup 2027 के लिए भारत के ग्रुप में होंगी ये टीमें, जानिए क्या इस बार भी होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) की तैयारी शुरू हो चुकी है. जो टीमें आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई नही कर सकीं थीं, उन टीमों के बीच अभी क्वालीफायर राउंड खेले जा रहे हैं. क्वालीफायर के बाद पॉइंट्स टेबल के आधार पर टीमें विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी.

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) के लिए अभी तक आईसीसी की तरफ से किसी भी शेड्यूल का ऐलान नही हुआ है. हालांकि पिछले टूर्नामेंट के आधार पर हम आपकों बताने वाले हैं किस ग्रुप में कौन सी टीम रहने वाली है. वहीं ये भी जानेंगे कि क्या भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है या नही?

ODI World Cup 2027 में हिस्सा लेंगी 14 टीमें

आईसीसी पहले ही ऐलान कर चुका है कि साल 2027 के वनडे विश्व कप में कुल मिलाकर 14 टीमें हिस्सा लेंगी. टॉप 8 टीमें तो आईसीसी वनडे रैंकिंग से सीधे आ जाएंगी, वहीं बाकी टीमों का फैसला क्वालीफायर राउंड के बाद होगा, जो 14 टीमें अगले साल का विश्व कप खेलेंगी, उनके लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे.

यानी सात टीमें एक साथ होंगी. इनके लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी बनाए जाएंगे। पहले जो होता आया है, उसके आधार पर समझा जा सकता है कि आईसीसी ग्रुप में टीमों का विभाजन आईसीसी रैंकिंग या फिर यूं कहें की सीडिंग के हिसाब से करता है. ताकि कोई भी एक ग्रुप ज्यादा भारी ना हो जाए और दूसरा हल्का ना रहे, दोनों में संतुलन यानी बैलेंस बना रहे.

ODI World Cup 2027 के लिए ये 8 टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (ICC World Cup 2027) के लिए आईसीसी रैंकिंग की टॉप 8 टीमें सीधे क्वालीफाई करने वाली हैं, 31 अप्रैल 2026 को आईसीसी जो वनडे रैंकिंग जारी करने वाली है, उसमे टॉप 8 की टीमें सीधे आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए क्वाली फाई कर जाएंगी. मौजूदा समय में टॉप 8 टीमें कुछ इस पर हैं.

टॉप 8 आईसीसी वनडे टीमें (अप्रैल 2026):

  1. भारत (India)
  2. न्यूजीलैंड (New Zealand)
  3. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  4. पाकिस्तान (Pakistan)
  5. दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
  6. श्रीलंका (Sri Lanka)
  7. अफगानिस्तान (Afghanistan)
  8. इंग्लैंड (England)

भारत के ग्रुप में होंगी ये टीमें

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड में एक टीम और क्वालीफायर की एक और टीम हो सकती है. अगर स्कॉटलैंड और नीदरलैंड की टीमें क्वालीफाई में पहुंचने वाली हैं, तो इन दोनों में से कोई 1 टीम भारत के साथ आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 खेलने वाली है.

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में पाकिस्तान को इस बार भी भारत के ग्रुप में रखा जाना है, क्योंकि इससे आईसीसी और ब्राडकास्टर को ज्यादा फायदा होता है.

ALSO READ: अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ही कर दी थी मुकुल चौधरी को लेकर ये भविष्यवाणी, KKR के खिलाफ मैच में हुई सच साबित

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...