Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) क्रिकेट टीम के बीच अब वनडे सीरीज के तीसरे मैच को होने में कुछ ही समय बाकी है। बता दें कि इस सीरीज का तीसरा मैच 19 जुलाई को खेला जाने वाला है। इस मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह आखिरी मैच होने वाला है, जिसके बाद वह वनडे प्रारुप से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, लेकिन अभी इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
इसी बीच फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे है कि अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संन्यास ले लेते हैं, तो ऐसे में बोर्ड के द्वारा खिलाड़ी को कितनी पेंशन दी जाने वाली है। अगर आप के मन में भी यह सवाल चल रहा तो आइए आपको भी हम इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
BCCI का पेंशन स्लैब
क्या आपको इस बारे में जानकारी थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड की लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। BCCI हर महीने भारतीय टीम का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों को संन्यास के बाद हर महीने अच्छी खासी पेंशन देती है।
बता दें कि BCCI केवल इंटरनेशनल क्रिकेट में ही नहीं बल्कि फर्स्ट क्लास खेलने वाले खिलाड़ियों और महिला क्रिकेट टीम को भी पेंशन देती है। बता दें कि सभी खिलाड़ी को समान पेंशन नहीं बल्कि खिलाड़ियों के करियर के आधार पर अगल अलग कैटेगरी में पेंशन देती है।
Rohit Sharma को मिलेगी कितनी पेंशन?
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम के लिए कई यादगार मैच खेले हैं। इसी के साथ ही उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई बेहतरीन सीरीजों में जीत हासिल कराई है। बता दें कि BCCI के पेंशन नियम के अनुसार टीम को जो खिलाड़ी 25 या फिर उससे अधिक टेस्ट को खेलता है।
तो उसे 70 हजार रुपये की पेंशन हर महीने दी जाती है। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए अपने करियर में कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं। इस हिसाब से रोहित शर्मा को हर महीने 70 हजार रुपये दिए जाएंगे, इस हिसाब से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सलाना 8.40 लाख रुपये की पेंशन मिलने वाली है।
क्या है BCCI का मौजूदा पेंशन स्लैब
BCCI का मौजूदा पेंशन स्लैब के बारे में बाते करें तो उसमें-
- 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को हर महीने 70 हजार की पेंशन।
- 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व खिलाड़ियों को 60 हजार रुपये प्रति माह।
- 2003 से पहले संन्यास लेने वाले पुरुष फर्स्ट क्लास के 25 से 49 मैच खेलने वाले क्रिकेटर को 30 हजार रुपये प्रति।
- माह2003 से पहले संन्यास लेने वाले पुरुष खिलाड़ी को जिसने 54 से 74 मैच फर्स्ट क्लास खेले हो उसे 45 हजार रुपये प्रति माह।
- 2003 से पहले संन्यास लेने वाले खिलाड़ी जिसने 75 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं उसमे 52 हजार 500 रुपये प्रति माह।
- पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को 52 हजार 500 रुपये प्रति माह।
- 2003 से पहले संन्यास लेने वाली महिला खिलाड़ी को 45 हजार रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
