Posted inक्रिकेट, न्यूज

टी20 विश्व कप फाइनल में हार्दिक पंड्या की ये हरकत बनी गले की फांस, दर्ज हुआ एफआईआर, बढ़ी मुसीबत

Hardik Pandya with GF
टी20 विश्व कप फाइनल में हार्दिक पंड्या की ये हरकत बनी गले की फांस, दर्ज हुआ एफआईआर, बढ़ी मुसीबत
News on WhatsAppJoin Now

Hardik Pandya: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) अब खत्म हो चूका है. भारतीय टीम (Team India) ने इस टूर्नामेंट को न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को हराकर तीसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. भारतीय खिलाड़ियों ने ये टूर्नामेंट जीतने के बाद जमकर मैदान पर जश्न मनाया. हालांकि इसी दौरान भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) से ऐसी गलती हो गई है, जिसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज हुआ है.

भारतीय टीम के आलराउंडर खिलाड़ी ने फाइनल जीतने का जश्न अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahika Sharma) के साथ मनाया था, लेकिन इसी बीच उन्होंने एक ऐसी गलती की है, जो उनके लिए मुसीबत बन गई है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Hardik Pandya पर दर्ज हुआ एफआईआर

भारतीय टीम ने जब आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीता तो हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) समेत कई खिलाड़ी पीठ पर तिरंगा बांधकर और हाथ में तिरंगा लेकर जश्न मनाने लगे, हार्दिक पंड्या ने पीठ पर तिरंगा बांधकर जमकर डांस किया, लेकिन वो जश्न मनाने में इतना खो गए कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज को पीठ पर बांध अपनी गर्लफ्रेंड संग स्‍टेज पर ही लेट गए, इस मामले पुणे के एक एडवोकेट ने पंड्या के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

पुणे के एडवोकेट वाजिद खान का कहना है कि

“आपने टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देखा होगा. हार्दिक पंड्या जीत के जश्न में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे. उनकी पीठ पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज बंधा हुआ था. उन्‍हें 1971 राष्‍ट्रीय ध्‍वज एक्ट के सेक्शन 2 के मुताबिक हमें इसकी इज्जत रखनी चाहिए थी. लेकिन, पंड्या अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे.”

वाजिद खान ने कहा कि

“यह नेशनल फ्लैग का अपमान है. मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया तो मुझसे कहा गया कि ये घटना अहमदाबाद में हुई है, यहां नहीं. इस पर मैंने उनसे कहा कि राष्‍ट्रीय ध्‍वज पूरे देश का सिंबल है और हम शिवाजी नगर पुलिस से केस दर्ज करा सकते हैं. उन्होंने मेरी शिकायत स्‍वीकार करते हुए मुझे उसकी एक कॉपी भी दी है.”

टी20 विश्व कप जीत में Hardik Pandya का रहा बड़ा योगदान

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में कुल 8 मैच खेले, इस दौरान हार्दिक पंड्या ने आलराउंडर प्रदर्शन किया है. हार्दिक पंड्या ने 8 मैचों में 199 रन बनाए हैं. वहीं उन्होंने गेंदबाजी में 8 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किया है.

हार्दिक पंड्या ने इस दौरान नामीबिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 28 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली है, वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था और 1 मेडेन ओवर डाला था.

हार्दिक पंड्या ने इस दौरान साहिबजादा फरहान का नो लुक विकेट झटका था. वहीं अंत में उन्होंने उस्मान तारिक को पवेलियन की राह दिखाकर पाकिस्तान की पारी का अंत किया था.

ALSO READ: T20 World Cup 2026 में इस वजह से इंग्लैंड को ICC ने दिया साउथ अफ्रीका से कम प्राइज मनी, जानिए असली वजह

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...